अंबिकापुर / आजकल मोबाईल का जादू हर किसी के सर चढ़कर बोल रहा है, नन्हे बच्चे से लेकर बड़े तक को इसकी ऐसी लत लग गई कि इससे एक पल की दुरी भी जानलेवा साबित हो रही है, ऐसा ही एक मामला अंबिकापुर जिले के मणिपुर थाना क्षेत्र के ग्राम जगदीशपुर पड़ोपारा से सामने आया है,
यहाँ रहनेवाली एक 17 वर्षीय नाबालिग किशोरी को अनजान युवक से मोबाइल पर बात करने की लत लग गई थी, जिसका की परिजन विरोध करते हुए यु किसी अनजान से बात करने के लिए नाबालिग किशोरी को मना करते हुए डाट-फटकार लगाई और उसे दुबारा ऐसा न करने की समझाईस दी गई,
परन्तु नाबालिग पर इसका उल्टा ही असर हुआ और उसने नाराज होकर अपनी चुनरी से आम के पेड़ पर फांसी लगाकर कर ली आत्महत्या कर ली,घटना की जानकारी मिलते ही नाबालिग के घर में कोहराम मच गया,परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है,इधर घटना की सूचना पुलिस को दी गई, सूचना पर पहुची पुलिस ने शव को पेड़ से उतारकर अपनी कार्यवाई शुरू कर दी है,,
- भारी बारिश का असर: छत्तीसगढ़ के सभी स्कूल आज बंद, CM साय ने दिए निर्देश - September 26, 2026
- भालूमार संकुल में प्रतिभाओं का संगम, ड्राइंग-भाषण प्रतियोगिता में बच्चों ने मचाई धूम - September 25, 2026
- गोमती साय को गुजरात भाजपा की सह-प्रभारी की जिम्मेदारी - September 24, 2026
