रायमुंडा में दंतैल हाथी का हमला- आधी रात को घर को किया तहस-नहस, ग्रामीणों में दहशत
योगेश कुमार की रिपोर्ट
तपकरा वन परिक्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत केरसई के रायमुंडा गांव में शनिवार की मध्यरात्रि लगभग 12 बजे एक दंतैल हाथी ने जमकर उत्पात मचाया। हाथी ने ग्रामीण पहर साय के घर पर हमला कर उसे बुरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया। हादसे के समय घर में मौजूद परिजन किसी तरह जान बचाकर बाहर भागे, जिससे बड़ी जनहानि टल गई।
घटना के बाद से पूरे गांव में दहशत का माहौल है।
स्थानीय जनप्रतिनिधियों द्वारा वन विभाग के अमले को तत्काल सूचित किया गया। मौके पर पहुंचकर विभागीय कर्मचारियों ने स्थिति का जायजा लिया।
ग्रामीणों की मांग है कि –
* प्रभावित परिवार को शीघ्र मुआवजा दिया जाए।
* गांव में वन विभाग की गश्त बढ़ाई जाए।
* हाथियों के मूवमेंट पर निगरानी के लिए त्वरित कदम उठाए जाएं।
रायमुंडा सहित आसपास के गांवों में हाथियों के बढ़ते खतरे से लोग भयभीत हैं।
- भारी बारिश का असर: छत्तीसगढ़ के सभी स्कूल आज बंद, CM साय ने दिए निर्देश - September 26, 2026
- भालूमार संकुल में प्रतिभाओं का संगम, ड्राइंग-भाषण प्रतियोगिता में बच्चों ने मचाई धूम - September 25, 2026
- गोमती साय को गुजरात भाजपा की सह-प्रभारी की जिम्मेदारी - September 24, 2026
