सेवा संकल्प अभियान में भालूमार संकुल के बच्चों ने बिखेरी प्रतिभा
संकुल स्तरीय ड्राइंग एवं भाषण प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने दिखाई रचनात्मकता और दमदार अभिव्यक्ति
घरघोड़ा/भालूमार। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत 25 सितंबर 2026 को संकुल केंद्र भालूमार में संकुल स्तरीय ड्राइंग एवं भाषण प्रतियोगिता का आयोजन उत्साहपूर्ण वातावरण में किया गया। प्रतियोगिता में संकुल अंतर्गत प्राथमिक एवं माध्यमिक खंड की विभिन्न शालाओं के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। बच्चों ने अपनी कल्पनाशीलता को रंगों के माध्यम से कागज पर उकेरने के साथ ही भाषण के मंच पर बेबाकी से अपनी बात रखकर प्रतिभा और अभिव्यक्ति क्षमता का परिचय दिया।
भाषण प्रतियोगिता में बच्चों ने दिखाई प्रभावी अभिव्यक्ति
माध्यमिक खंड की भाषण प्रतियोगिता में कक्षा छठवीं की अंशिका भोय ने प्रथम तथा कक्षा आठवीं की प्रीति राठिया ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। वहीं प्राथमिक खंड में कक्षा पांचवीं के हिमांशु राठिया ने प्रथम तथा तालिका पैकरा ने द्वितीय स्थान हासिल किया। विद्यार्थियों ने आत्मविश्वास के साथ अपने विचार प्रस्तुत किए और अपनी वक्तृत्व क्षमता से सभी का ध्यान आकर्षित किया।
चित्रों में नजर आई बच्चों की कल्पनाशीलता
ड्राइंग प्रतियोगिता में भी विद्यार्थियों ने अपनी कलात्मक प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। माध्यमिक खंड में कक्षा आठवीं की हिना यादव ने प्रथम तथा आकांक्षा साहू ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। प्राथमिक खंड में गौतमी चौहान ने प्रथम तथा कक्षा पांचवीं के वीरेंद्र राठिया ने द्वितीय स्थान हासिल किया। बच्चों की बनाई चित्रकृतियों में उनकी कल्पनाशीलता, सृजनात्मक सोच और कलात्मक अभिरुचि स्पष्ट रूप से दिखाई दी।
शिक्षकों की सहभागिता से बढ़ा उत्साह
आयोजन में माध्यमिक खंड से रूद्र प्रताप सिंह, विनोदनी कंवर, ईश्वर प्रसाद बिषी, संतोष कश्यकार, लक्ष्मी नारायण एवं मोनिका जैन सहित शिक्षक-शिक्षिकाओं ने सहभागिता की।
प्राथमिक खंड से सावित्री सिदार, कुंजबिहारी, अलका लकड़ा, पवित्रा राठिया, लक्ष्मी बुनकर, चुड़ामणि पैकरा, करुणा सिंह, उमेश भोय, रूमी माहेश्वरी, कुसुमलता रात्रे, पद्मिनी देवता, पूनम यादव एवं कांती यादव ने कार्यक्रम में सहभागिता निभाई।

निर्णायक समिति ने किया प्रतिभाओं का मूल्यांकन
प्रतियोगिता में विद्यार्थियों की प्रस्तुतियों और रचनात्मक कार्यों का मूल्यांकन हाई स्कूल भालूमार के फट्टेचंद पटेल, राम प्रसाद निषाद, दिग्पाल पटेल, गंगोत्री राव एवं प्रमिला टोप्पो की निर्णायक समिति द्वारा किया गया।
कार्यक्रम सीएसी श्री जगदीश सिदार एवं संकुल प्राचार्य श्री केशव प्रसाद पटेल, भालूमार के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। आयोजन के दौरान विद्यार्थियों में खासा उत्साह देखने को मिला। शिक्षकों ने बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें पढ़ाई के साथ-साथ रचनात्मक, सांस्कृतिक एवं सह-शैक्षणिक गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम की जानकारी माध्यमिक शाला अमलीडीह के शिक्षक श्री ईश्वर प्रसाद बिषी द्वारा दी गई।
- भारी बारिश का असर: छत्तीसगढ़ के सभी स्कूल आज बंद, CM साय ने दिए निर्देश - September 26, 2026
- भालूमार संकुल में प्रतिभाओं का संगम, ड्राइंग-भाषण प्रतियोगिता में बच्चों ने मचाई धूम - September 25, 2026
- गोमती साय को गुजरात भाजपा की सह-प्रभारी की जिम्मेदारी - September 24, 2026
