लैलूंगा/ लैलूंगा के ग्राम गेरूपानी के मंदिरपारा के संयुक्त प्रयास से गणेश स्थापना किया गया था। यह आयोजन पूरे भक्तिभाव के साथ मोहल्लेवासी के सार्वजनिक सहयोग के साथ किया गया । नित्य सुबह पूजा पाठ, संध्या को संध्या आरती एवं भजनों से सभी भक्तगण सम्मोहित और मंत्रमुग्ध हो जाते थे।


अंतिम दिवस रात्रि जागरण में गांव के लीला पार्टी के द्वारा लीला भजनों से रात भर समस्त ग्राम वासी भक्तिमय हो कर भजन एवं कीर्तन में डूबे रहे।
प्रातः कालीन गणेश विसर्जन की तैयारी करने में जुट गई । पहले गाड़ी में डीजे साउंड, दूसरे गाड़ी में गणेश मूर्ति, तथा तीसरे गाड़ी में खीर- पूड़ी एवं प्रसाद की व्यवस्था रही।
गणेश विसर्जन यात्रा गणेश पंडाल से प्रारंभ होते हुए पूरे गांव में शोभायात्रा निकाली गई, डीजे से विभिन्न गानों से बच्चे, युवक – युवती, बुजुर्ग के साथ नाच गान करते हुए पूरे मोहल्ले को घूम घूमकर खीर पूड़ी एवं प्रसाद वितरण करते हुए विसर्जन किया गया ।
- ऑल इंडिया आदिवासी कांग्रेस में रायगढ़ से चक्रधर सिदार बने जिला उपाध्यक्ष, संगठन ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी - July 30, 2026
- भाजपा मंडल मुकड़ेगा ने श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाई संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज की 650वीं जयंती - July 30, 2026
- ग्राम कमरगा (सराईपारा) में भक्ति और उल्लास के साथ निकली भगवान जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा, जयघोष से गूंजा पूरा गांव - July 28, 2026
