रायपुर,09 सितम्बर जगत जननी मां दुर्गा के पावन पर्व शारदीय नवरात्र का शुभारंभ सोमवार, 22 सितंबर से हो रहा है. मां काली सेवा समिति द्वारा प्रतिवर्ष की तरह निःशुल्क डोंगरगढ़ दर्शन-10 का शुभारंभ 22 सितंबर से किया जाएगा. समिति के अध्यक्ष दीपक भारद्वाज (पोल्ले) ने बताया, इस यात्रा के लिए पूर्व पंजीयन अनिवार्य रखा गया है.
वरिष्ठ नागरिकों को प्राथमिकता के आधार पर सीटें आबंटित की जाएंगी. पूर्व पंजीयन के लिए समिति के इंदिरा चौक, श्यामनगर स्थित कार्यालय में 17 से 20 सितंबर तक सुबह 10 से दोपहर 2 बजे एवं शाम 4 से 6 बजे तक संपर्क किया जा सकता है. टिकट आरक्षण ‘पहले आओ, पहले पाओ’ की तर्ज पर किया जाएगा।
यह निःशुल्क यात्रा इस वर्ष भी 4 बसों के माध्यम से कराई जाएगी. ये बसें क्रमशः एक-दूसरे के पीछे डोंगरगढ़ पहुंचेगी. जो प्रातः 09.30 बजे प्रस्थान स्थल से छूटेंगी व गंतव्य स्थल पहुंचकर और श्रद्धालुओं के दर्शन करने के बाद निर्धारित समय पर डोंगरगढ़ से वापस रायपुर लौटेंगी. यह यात्रा 22 से 26 सितंबर तक अर्थात् पांच दिनों तक चलेगी. यदि औसतन 60 यात्री 1 बस में सुविधाजनक रूप से यात्रा करते हैं, तो रोजाना 240 यात्री एक दिन में यात्रा कर सकेंगे.
- ऑल इंडिया आदिवासी कांग्रेस में रायगढ़ से चक्रधर सिदार बने जिला उपाध्यक्ष, संगठन ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी - July 30, 2026
- भाजपा मंडल मुकड़ेगा ने श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाई संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज की 650वीं जयंती - July 30, 2026
- ग्राम कमरगा (सराईपारा) में भक्ति और उल्लास के साथ निकली भगवान जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा, जयघोष से गूंजा पूरा गांव - July 28, 2026
