घरघोड़ा थाना क्षेत्र मे 15 सितम्बर कि रात लगभग 10 बजे ट्रेक्टर अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई और ड्राइवर के गंभीर रूप से घायल होने कि वजह से मौत हो गई बताये अनुसार टेरम का युवक रात को ट्रेक्टर मे कंचनपुर घाट से रेत लोड करके रायकेरा खाली करने गया था वापसी मे कोटरीमाल के मुस्कुरा के पास ट्रेक्टर अनियंत्रित हुई और पेड़ से टकरा गई और युवक कि मौत हो गई।मृतक का नाम दीपक राठिया पिता राम बगस राठिया 24 वर्ष टेरम बताया जा रहा है। जिस ट्रेक्टर मे घटना हुई है वह भी टेरम निवासी कि बताई जा रही है फिलहाल घरघोड़ा पुलिस ने मर्ग कायम कर जाँच मे जुट गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जाँच मे मौत के कारणों का खुलासा होगा।
Latest posts by SURESH GUPTA (see all)
- भारी बारिश का असर: छत्तीसगढ़ के सभी स्कूल आज बंद, CM साय ने दिए निर्देश - September 26, 2026
- भालूमार संकुल में प्रतिभाओं का संगम, ड्राइंग-भाषण प्रतियोगिता में बच्चों ने मचाई धूम - September 25, 2026
- गोमती साय को गुजरात भाजपा की सह-प्रभारी की जिम्मेदारी - September 24, 2026
