लैलूंगा/ लैलूंगा विकासखंड के ग्राम पंचायत झगरपुर में नवनिर्मित श्री श्री रणेश्वर रामचंडी मंदिर में आज कुंभ भराई की कार्यक्रम हुई। जिसमें समाज के लोगों ने अपनी आस्था एवं पूरे भाव भक्ति से कुंभ भराई में दान चढ़ाई जैसे – सोना – चांदी, लोहा,तथा अन्य धातु रत्न, धान – चावल, पैसे इत्यादि से विधिवत् पूजापाठ के साथ किया गया।
कुंभ भराई में समाज के लोगों को पहले से अवगत करा दिया गया था कि कलश यात्रा की तरह यह कार्यक्रम सफल होने चाहिए और हुआ ठीक वैसे ही लगातार वर्षा होने के बावजूद भी माता रामचंडी की आस्था के आगे विफल रही है।
नवनिर्मित रामचंडी मंदिर के कुंभ भराई में कांग्रेस पार्टी के जनप्रतिनिधि के रूप में पूर्व विधायक चक्रधर सिंह सिदार, पूर्व विधायक हृदय राम राठिया, सुरेंद्र सिदार, धर्मेंद्र पंडा, आदित्य बाजपेई, विनय जायसवाल, महिला नेत्री तथा अन्य वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं की उपस्थिति रही।
- ऑल इंडिया आदिवासी कांग्रेस में रायगढ़ से चक्रधर सिदार बने जिला उपाध्यक्ष, संगठन ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी - July 30, 2026
- भाजपा मंडल मुकड़ेगा ने श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाई संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज की 650वीं जयंती - July 30, 2026
- ग्राम कमरगा (सराईपारा) में भक्ति और उल्लास के साथ निकली भगवान जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा, जयघोष से गूंजा पूरा गांव - July 28, 2026


