जशपुरनगर -: जशपुर जिला अक्सर खेल में अग्रणी रहा है। जिसे जशपुर जिले के ताइक्वांडो खिलाड़ियों ने कोलकाता में 28 से 30 दिसंबर 2025 तक आयोजित राष्ट्रीय चैंपियनशिप में छत्तीसगढ़ से अपना प्रतिनिधित्व करते हुए 3 गोल्ड मेडल एवं 4 सिल्वर मेडल प्राप्त कर साबित कर दिया है। यह जशपुर जिले के लिए खेल के क्षेत्र में एक बड़ी उपल्ब्धि है। ताइक्वांडो कोच नंदलाल यादव ने बताया कि ताइक्वांडो एक बहुत ही तकनीकी एवं अनुशासनात्मक खेल है। जहां खिलाड़ी न शिर्फ खेल विधा में पारंगत होता है बल्कि खिलाड़ी आत्मविश्वास के साथ मानसिक एवं शारीरिक रूप से मजबूत बनता है।
उन्होंने बताया की इस मजबूती को बनाए रखने के लिए सभी को निरंतर निःशुल्क प्रशिक्षण भी विगत 12 वर्षों से प्रदान किया जा रहा है। जिसका परिणाम विभिन्न प्रतियोगिताओं में जशपुर के खिलाड़ी पदक प्राप्त कर हमें देते है।
युवराज, गुणाभ्य,शशांक प्राप्त किया गोल्ड मेडल,सृष्टि, ईशिका, प्रकृति और विक्की को मिला सिल्वर
आज इसी कड़ी में एक बार फिर से कोलकाता में आयोजित राष्ट्रीय चैंपियनशिप में जिले के 3 खिलाड़ी युवराज कुमार (स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल जशपुर) एवं पीएम श्री केन्द्रीय विद्यालय जशपुर के गुणांभ्य बारीक, शशांक लकड़ा ने गोल्ड मेडल एवं स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल जशपुर की सृष्टि एक्का, प्रकृति साकेत व संत पॉल इंग्लिश मीडियम स्कूल बग़िमा की ईशिका लकड़ा ने सिल्वर मेडल प्राप्त किया है।
उन्होंने बताया कि जशपुर जिले से ताइक्वांडो में वर्ष 2025 में 19 खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय स्तर पर छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व किया है। आगे आने वाले प्रतियोगिता हेतु और भी नए खिलाड़ियों को ताइक्वांडो खेल से जोड़ा जाएगा। जिन्हें उचित प्रशिक्षण प्रदान कर प्रतियोगिता में सम्मिलित किया जा सकेगा। उक्त खिलाड़ियों को जिला प्रशासन, खेल अधिकारी, स्कूल के प्राचार्य सहित अभिभावकों ने बधाई दी है।
- भाजपा मंडल मुकड़ेगा ने श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाई संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज की 650वीं जयंती - July 30, 2026
- ग्राम कमरगा (सराईपारा) में भक्ति और उल्लास के साथ निकली भगवान जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा, जयघोष से गूंजा पूरा गांव - July 28, 2026
- सरस्वती साइकिल योजना से छात्राओं के सपनों को मिले पंख, हायर सेकेंडरी स्कूल नारायणपुर में साइकिल वितरण समारोह संपन्न - July 28, 2026
