जशपुर के कुनकुरी में दर्दनाक घटना से सनसनी
जशपुर/जशपुर जिले के कुनकुरी थाना क्षेत्र में मंगलवार सुबह एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। धुमाडांड गांव की 22 वर्षीय युवती ने थाना के सामने स्थित टावर पर चढ़कर फांसी लगा ली। घटना ने पूरे इलाके को स्तब्ध कर दिया है।
मोबाइल की लत और मानसिक तनाव बना वजह?
परिजनों के अनुसार युवती लंबे समय से मानसिक रूप से परेशान थी। मां ने बताया कि वह घंटों मोबाइल चलाती थी और अक्सर फांसी लगाने से जुड़े वीडियो देखा करती थी। समझाने के बावजूद उसकी यह आदत नहीं छूटी।
पहले भी कर चुकी थी आत्महत्या की कोशिश
एक साल पहले आम के पेड़ पर फांसी लगाने की कोशिश
समय रहते बचा लिया गया था
कई जगह इलाज और झाड़-फूंक भी कराया गया
कुछ दिन ठीक रहने के बाद फिर बिगड़ जाती थी हालत
रातभर चलता रहा ड्रामा
रात 3 बजे पुलिस पेट्रोलिंग टीम को युवती होलीक्रॉस अस्पताल के पास घूमती मिली
समझाकर घर भेजा गया
सुबह 4 बजे खुद डायल 112 पर कॉल कर पुलिस की मौजूदगी जांची
बोली — “देखना चाहती थी पुलिस कितनी जल्दी पहुंचती है”
आखिरी पल में बदल गया फैसला
सुबह करीब 5 बजे स्थानीय लोगों ने युवती को थाना के सामने लगे टावर पर चढ़ा देखा। पुलिस ने फोन पर बात कर उसे नीचे उतरने के लिए मना भी लिया था। बताया जा रहा है कि वह नीचे आने के लिए तैयार हो गई थी, लेकिन तभी उसने मोबाइल पर फिर कोई वीडियो देखा और अचानक फंदे पर झूल गई।
इलाके में पसरा मातम
घटना के बाद पूरे क्षेत्र में शोक और सनसनी का माहौल है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
- भारी बारिश का असर: छत्तीसगढ़ के सभी स्कूल आज बंद, CM साय ने दिए निर्देश - September 26, 2026
- भालूमार संकुल में प्रतिभाओं का संगम, ड्राइंग-भाषण प्रतियोगिता में बच्चों ने मचाई धूम - September 25, 2026
- गोमती साय को गुजरात भाजपा की सह-प्रभारी की जिम्मेदारी - September 24, 2026

