छत्तीसगढ/ छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में गुरूर नगर पंचायत के पूर्व पार्षद मुकेश साहू को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। भाजपा नेताओं की शिकायत पर यह कार्रवाई की गई है। मुकेश साहू ने वॉट्सऐप ग्रुप में रात 1:01 बजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। मुकेश साहू पहले भाजपा के अधिकृत पार्षद थे। उनकी इसी तरह की हरकतों के कारण पार्टी ने उन्हें पहले ही निष्कासित कर दिया था।
पुलिस ने उनके खिलाफ प्रतिबंधात्मक धाराओं के तहत कार्रवाई की है। भाजपा नेताओं ने संयुक्त रूप से पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। इनमें पन्नालाल साहू, नारायण टेके, इशा प्रकाश साहू, नंदकिशोर शर्मा, चंद्रप्रकाश गांधी, गिरधर ठाकुर, नगर पंचायत अध्यक्ष प्रदीप साहू, प्रेमसाय कलिहारी, ताम्रध्वज सिन्हा और चंदन सिन्हा शामिल हैं। शिकायतकर्ताओं ने कहा कि मुकेश साहू की इस पोस्ट से सभी कार्यकर्ता आहत हैं।
- भारी बारिश का असर: छत्तीसगढ़ के सभी स्कूल आज बंद, CM साय ने दिए निर्देश - September 26, 2026
- भालूमार संकुल में प्रतिभाओं का संगम, ड्राइंग-भाषण प्रतियोगिता में बच्चों ने मचाई धूम - September 25, 2026
- गोमती साय को गुजरात भाजपा की सह-प्रभारी की जिम्मेदारी - September 24, 2026
