लैलूंगा कोतबा तरफ से लावकेरा मार्ग पर जा रही मालवाहक ट्रक ने मोटरसाइकिल सवार युवक को अपने चपेट में ले लिया जिससे घटना स्थल पर ही उसकी दर्दनाक मौत हो गई है। यह घटना तुमला थाना क्षेत्र के ग्राम डोंगादरहा के मुख्यमार्ग यादव मुहल्ला के पास की घटना बताई जा रही है घटना लगभग 3 बजे के आसपास की बताई जा रही है इस सड़क हादसे में तेज रफ्तार ट्रक चालक ने मोटरसाइकिल सवार युवक कों लगभग 100 मीटर तक रगड़ता रहा तब जाकर उसे पता चला कि युवक उसके ट्रक में फंसा हुआ है।
घटना में मृतक युवक के हाथ ,पैर के कई टुकड़े हो गए जबकि उसके माथे में गभीर चोटें आई है.जिससे उसकी घटना स्थल पर ही मौत होने की बात कही जा रही है मोटरसाइकिल सवार मृतक की पहचान कोतबा चौकी क्षेत्र के ग्राम पंचायत फरसाटोली के आश्रित मोहल्ला गोलियागढ़ के मोहन पैंकरा नामक के रूप में हुई है घटना के बाद ट्रक चालक अपनी वाहन लेकर भाग निकला है। घटना स्थल पर कोतबा पुलिस पहुंच गई है
- ऑल इंडिया आदिवासी कांग्रेस में रायगढ़ से चक्रधर सिदार बने जिला उपाध्यक्ष, संगठन ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी - July 30, 2026
- भाजपा मंडल मुकड़ेगा ने श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाई संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज की 650वीं जयंती - July 30, 2026
- ग्राम कमरगा (सराईपारा) में भक्ति और उल्लास के साथ निकली भगवान जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा, जयघोष से गूंजा पूरा गांव - July 28, 2026
