रायगढ़ / रायगढ़ जिले के लैलूंगा क्षेत्र के ग्राम कमरगा में मामूली बात पर एक बुजुर्ग पर धारदार टांगी से वार करके लहूलुहान कर देने का मामला सामने आया है, परिजनों की रिपोर्ट के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामला लैलूंगा थाना क्षेत्र का है।जानकारी के मुताबिक, लैलूंगा थाने में रिपोर्ट लिखाते हुए रूपई उरांव ने बताया कि उसके ससुर रामलाल उरांव घर के आंगन में जलाऊ लकड़ी इकट्ठा करके रखे थे, जिसे कल शाम 4 बजे मोहल्ले का ही रहने वाला परखित चौहान पूरे लकड़ी के बंडल को लेकर भाग गया था। उसे ऐसा करते समय उसके ससुर ने देख लिया था।
साथ ही बताया कि आज सुबह उसके ससुर महुआ बीनने सुबह 7 बजे टिफिन लेकर गए थे। इस बीच रास्ते में परखित चौहान टांगी को धार दे रहा था। तभी रामलाल उरांव ने उससे कहा कि बूढ़े आदमी की लकड़ी को क्यों ले जाते हो। यह सुन परखित आग बबूला हो गया और गाली गलौच करते हुए हत्या करने की नियत से धारदार टांगी से कनपटी पर वार कर दिया।
टांगी के वार से बुजुर्ग रामलाल लहूलुहान होकर मौके पर ही गिरकर बेहोश हो गए। इस घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी टांगी लेकर मौके से फरार हो गया। जिसके बाद परिजनों ने बुजुर्ग को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। परिजनों की रिपोर्ट के बाद लैलूंगा पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 109 बीएनएस के तहत अपराध दर्ज कर आरोपी की तलाश में जुट गई।
- भारी बारिश का असर: छत्तीसगढ़ के सभी स्कूल आज बंद, CM साय ने दिए निर्देश - September 26, 2026
- भालूमार संकुल में प्रतिभाओं का संगम, ड्राइंग-भाषण प्रतियोगिता में बच्चों ने मचाई धूम - September 25, 2026
- गोमती साय को गुजरात भाजपा की सह-प्रभारी की जिम्मेदारी - September 24, 2026
