लैलूंगा/ ले लूंगा क्षेत्र ग्राम पंचायत कमरगा में भव्य कमरगा महोत्सव का तैयारी की जा रही हैं ग्राम कमरगा में स्थित हिल स्टेशन में भगवान श्री बेल टोंगरेश्वर महादेव मंदिर गांव की धार्मिक एवं सांस्कृतिक धरोहर है जो गांव के पूर्वजों के द्वारा असीम प्रेम भाव एवं आस्था के साथ पूजा पाठ की जाती रही है यहां विगत वर्ष की भांति मेला आयोजन किया जाना सुनिश्चित हुआ है जिसमें हर वर्ष मेला में बहुत भीड़भाड़ और हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है l
कमरगा महोत्सव का शुभारंभ 13 4.2025 दिन रविवार दोपहर 4:00 बजे से कलश यात्रा ,पूजा अर्चना एवं लीला भजन ,रात्रि डांस प्रतियोगिता और दि, 14. 4. 2025 दिन सोमवार दोपहर 2:00 बजे से रामायण, संगीतमय भजन, रात्रि नाटक कार्यक्रम तथा दिनांक 15.04. 2025 दिन मंगलवार प्रातः समापन एवं प्रसाद वितरण।
कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण का केंद्र मीना बाजार, विभिन्न प्रकार के दुकान एवं नाटक कार्यक्रम एवं डांस प्रतियोगिता एवं अन्य कार्यक्रम का होना मेला मे लोगों का मन मोह लेता है।
विशेष – मीना बाजार एवम् दुकान के लिए उचित स्थान दिया जाएगा।
- भारी बारिश का असर: छत्तीसगढ़ के सभी स्कूल आज बंद, CM साय ने दिए निर्देश - September 26, 2026
- भालूमार संकुल में प्रतिभाओं का संगम, ड्राइंग-भाषण प्रतियोगिता में बच्चों ने मचाई धूम - September 25, 2026
- गोमती साय को गुजरात भाजपा की सह-प्रभारी की जिम्मेदारी - September 24, 2026
