रायपुर के युवा मंच कार्यक्रम में मिला एक्सीलेंस अवार्ड, अनुपम डायग्नोस्टिक सेंटर की आधुनिक सेवाओं को मिली पहचान
रायपुर। राजधानी रायपुर में आयोजित युवा मंच कार्यक्रम में रायगढ़ के प्रतिष्ठित चिकित्सक एवं अनुपम डायग्नोस्टिक सेंटर के संचालक डॉ. अरुण केडिया को स्वास्थ्य एवं चिकित्सा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए एक्सीलेंस अवार्ड से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सहित प्रदेश के अनेक गणमान्य मंत्रीगण एवं विशिष्ट अतिथि उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का उद्देश्य विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य कर समाज और प्रदेश के विकास में योगदान देने वाली प्रतिभाओं को प्रोत्साहित एवं सम्मानित करना था। इसी क्रम में रायगढ़ में आधुनिक और उच्चस्तरीय चिकित्सा जांच सुविधाओं के विस्तार में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले डॉ. अरुण केडिया को सम्मान प्रदान किया गया।
अनुपम डायग्नोस्टिक सेंटर रायगढ़ में आधुनिक एवं विश्वसनीय जांच सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए लंबे समय से अपनी पहचान बनाए हुए है। सेंटर द्वारा रायगढ़ में उच्चस्तरीय सोनोग्राफी सेवाओं की शुरुआत के साथ आधुनिक डायग्नोस्टिक सुविधाओं के विस्तार में महत्वपूर्ण योगदान दिया गया है।
सेंटर में 96-स्लाइस CT Scan और 1.5 Tesla MRI जैसी अत्याधुनिक जांच सुविधाएं उपलब्ध हैं। इसके अलावा एंडोस्कोपी, कोलोनोस्कोपी, मैमोग्राफी, डिजिटल एक्स-रे और पैथोलॉजी सहित विभिन्न आधुनिक जांच सेवाएं भी उपलब्ध कराई जा रही हैं। इन सुविधाओं के विस्तार से रायगढ़ और आसपास के क्षेत्र के मरीजों को जटिल जांचों के लिए बड़े महानगरों का रुख करने की आवश्यकता काफी हद तक कम हुई है।
अनुपम डायग्नोस्टिक सेंटर में डॉ. अरुण केडिया एवं डॉ. सोनल केडिया अपनी विशेषज्ञ सेवाएं प्रदान करते हैं। सेंटर में सुबह से लेकर रात तक मरीजों की आवश्यकता के अनुसार विभिन्न जांच एवं चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध कराई जाती हैं।
सम्मान प्राप्त होने पर डॉ. अरुण केडिया ने कहा कि यह सम्मान केवल उनका व्यक्तिगत सम्मान नहीं है, बल्कि अनुपम डायग्नोस्टिक सेंटर की पूरी टीम और रायगढ़ के उन लोगों का सम्मान है, जिन्होंने वर्षों से सेंटर पर विश्वास बनाए रखा है। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी रायगढ़ एवं आसपास के क्षेत्रों के लोगों को महानगरों के समान आधुनिक और विश्वसनीय स्वास्थ्य जांच सुविधाएं उपलब्ध कराने का प्रयास निरंतर जारी रहेगा।
चिकित्सा क्षेत्र में आधुनिक तकनीक, गुणवत्तापूर्ण सेवाओं और बेहतर डायग्नोस्टिक सुविधाओं को लगातार बढ़ावा देने के प्रयासों के लिए डॉ. अरुण केडिया को मिला यह सम्मान रायगढ़ के लिए भी गौरव का विषय है।
- भारी बारिश का असर: छत्तीसगढ़ के सभी स्कूल आज बंद, CM साय ने दिए निर्देश - September 26, 2026
- भालूमार संकुल में प्रतिभाओं का संगम, ड्राइंग-भाषण प्रतियोगिता में बच्चों ने मचाई धूम - September 25, 2026
- गोमती साय को गुजरात भाजपा की सह-प्रभारी की जिम्मेदारी - September 24, 2026
