वन रक्षक की मिलीभगत से बंजारी मंदिर के पास हो रही वनों की अवैध कटाई!रक्षक ही बने भक्षक ….
लैलूंगा, रायगढ़:
वन परिक्षेत्र लैलूंगा अंतर्गत कुंजारा मुड़ा भद्रा क्षेत्र में स्थित बंजारी मंदिर के पास वनों की अवैध कटाई का गंभीर मामला सामने आया है। हैरानी की बात यह है कि इस अवैध गतिविधि में वन रक्षक की संलिप्तता बताई जा रही है।
स्थानीय ग्रामीणों का आरोप है कि वन रक्षक स्वयं लकड़ियों की कटाई करवा रहे हैं और बेशकीमती पेड़ों की अंधाधुंध कटाई से क्षेत्र का प्राकृतिक संतुलन बिगड़ रहा है। घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें पेड़ों की कटाई स्पष्ट रूप से देखी जा सकती है।
ग्रामीणों ने संबंधित अधिकारियों से इस मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। वहीं, वन विभाग की चुप्पी इस पूरे मामले पर कई सवाल खड़े कर रही है।
क्या कहता है कानून?
भारतीय वन अधिनियम के तहत वनों की अवैध कटाई एक गंभीर अपराध है, जिसमें दोषी पाए जाने पर जुर्माना और जेल दोनों का प्रावधान है। यदि सरकारी कर्मचारी ही इस अपराध में संलिप्त पाए जाते हैं, तो यह प्रशासनिक जवाबदेही पर भी प्रश्नचिह्न लगाता है।
अब आगे क्या?
जनता और मीडिया के दबाव के बीच यह देखना दिलचस्प होगा कि वन विभाग इस मामले में क्या कदम उठाता है। फिलहाल स्थानीय लोग न्याय की उम्मीद लगाए बैठे हैं।
- भारी बारिश का असर: छत्तीसगढ़ के सभी स्कूल आज बंद, CM साय ने दिए निर्देश - September 26, 2026
- भालूमार संकुल में प्रतिभाओं का संगम, ड्राइंग-भाषण प्रतियोगिता में बच्चों ने मचाई धूम - September 25, 2026
- गोमती साय को गुजरात भाजपा की सह-प्रभारी की जिम्मेदारी - September 24, 2026

