रायगढ़, 12 सितम्बर 2026। शासन के निर्देशानुसार एवं कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी के मार्गदर्शन में जिले में विकास कार्यों को गति देने के साथ-साथ निर्माण कार्यों में आ रही बाधाओं को दूर करने के लिए शासकीय भूमि से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई लगातार जारी है।
इसी क्रम में शनिवार को रायगढ़ तहसील के ग्राम कोसमनारा स्थित बाबाधाम के पास प्रशासन द्वारा बड़ी कार्रवाई करते हुए शासकीय भूमि पर किए गए अतिक्रमण को हटाया गया। बताया गया कि उक्त शासकीय भूमि पर अतिक्रमण के कारण क्षेत्र में स्वीकृत विकास कार्यों के क्रियान्वयन में बाधा उत्पन्न हो रही थी।
प्रशासन द्वारा मौके पर पहुंचकर अतिक्रमण की स्थिति का जायजा लिया गया और आवश्यक कार्रवाई करते हुए शासकीय भूमि को अतिक्रमणमुक्त कराया गया। कार्रवाई के बाद प्रस्तावित विकास कार्यों के लिए रास्ता साफ हो गया है।
प्रशासन का कहना है कि जिले में सार्वजनिक हित एवं विकास कार्यों के लिए निर्धारित शासकीय भूमि पर किसी भी प्रकार का अवैध कब्जा स्वीकार नहीं किया जाएगा। जहां भी शासकीय भूमि पर अतिक्रमण के कारण विकास कार्य प्रभावित हो रहे हैं, वहां नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
इस कार्रवाई से क्षेत्र में स्वीकृत विकास कार्यों को आगे बढ़ाने में सुविधा होगी और शासकीय भूमि का उपयोग निर्धारित उद्देश्य के अनुरूप किया जा सकेगा। प्रशासन की इस कार्रवाई को जिले में विकास कार्यों को गति देने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
- भारी बारिश का असर: छत्तीसगढ़ के सभी स्कूल आज बंद, CM साय ने दिए निर्देश - September 26, 2026
- भालूमार संकुल में प्रतिभाओं का संगम, ड्राइंग-भाषण प्रतियोगिता में बच्चों ने मचाई धूम - September 25, 2026
- गोमती साय को गुजरात भाजपा की सह-प्रभारी की जिम्मेदारी - September 24, 2026
