लैलूंगा/ रायगढ़ के लैलूंगा थाना क्षेत्र में बुजुर्ग पिता को अपने बेटे को घर का काम करने की नसीहत देना महंगा पड़ गया। पुत्र ने बुजुर्ग पिता के सिर पर डंडे से वार करके उसकी जान ले ली। घटना की सूचना के बाद लैलूंगा पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिये भेजते हुए आगे की कार्रवाई में जुट गई है।मिली जानकारी के मुताबिक लैलूंगा थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम मेढरमार निवासी फुलकुंवर यादव ने थाने में सूचना देते हुए बताया कि उसके धनसिंह यादव पिता बुढा यादव उम्र 70 साल इन दिनों आवास योजना अंतर्गत मकान बनवा रहा था। 12 जून की शाम 4 बजे धनसिंह अपने बेटे हरिराम को घर में काम करने बोला इस दौरान दोनों के बीच विवाद की स्थिति निर्मित हो गई और देखते ही देखते हरिराम ने अपने बुजुर्ग पिता धनसिंह के सिर पर लकड़ी से वार कर दिया। जिससे लहुलूहान हालत में परिजनों के द्वारा धनसिंह यादव को तत्काल लैलूंगा अस्पताल ले जाया गया जहां सिर में गंभीर चोट और खून अधिक निकल जाने की स्थिति में उपचार के दौरान ही उसकी मौत हो गई।बहरहाल मामले की जानकारी मिलते ही लैलूंगा थाने की पुलिस टीम मौके पर पहंुचकर मृतक के शव को अपने कब्जे में लेते हुए शव का पोस्टमार्टम कराने के उपरांत परिजनों को सौंपते हुए लैलूंगा पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है।
करण कुमार की रिपोर्ट
- भारी बारिश का असर: छत्तीसगढ़ के सभी स्कूल आज बंद, CM साय ने दिए निर्देश - September 26, 2026
- भालूमार संकुल में प्रतिभाओं का संगम, ड्राइंग-भाषण प्रतियोगिता में बच्चों ने मचाई धूम - September 25, 2026
- गोमती साय को गुजरात भाजपा की सह-प्रभारी की जिम्मेदारी - September 24, 2026
