स्वामी विवेकानंद अंग्रेजी माध्यम विद्यालय मुड़ापारा नारायणपुर में मनाया गया अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस।
लैलूंगा/ स्वामी विवेकानंद अंग्रेजी माध्यम विद्यालय मुड़ापारा नारायणपुर में प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के शुभ अवसर पर सभी शिक्षक एवं शिक्षिकाएं तथा बच्चे योग किए।
स्कूल संचालक श्री जगबंधु राम यादव जी ने योग के महत्व को बताते हुए कहा कि योग का अर्थ है जोड़ना। योग आत्मा को परमात्मा से जोड़ने की प्रक्रिया है। योग मानवीय चेतना को ईश्वरीय चेतना से जोड़ने की प्रक्रिया है तथा योग स्वास्थ्य जीवन के साथ जीने की प्रक्रिया है। हमें रोगमुक्त होने एवं मन की शांति तथा परमानंद से जीने के लिए योग करना चाहिए।
साथ ही यादव जी ने योग कराते हुए अष्टांग योग के महत्व को बताते हुए स्फूर्ति योग सूर्य नमस्कार एवं प्राणायाम जैसे योग कराया गया, साथ ही हरेक योग का महत्व भी बताया गया।
अंत में यह कहा गया कि 21जून योग को प्रत्येक दिन करने हेतु प्रेरणा का दिन है अतः सभी को आज से प्रतिदिन आधा या एक घण्टे योग करने का आवाहन किया गया।
आज के योग दिवस पर शाला विकास समिति के अध्यक्ष श्री मणिराम यादव, प्रधान पाठिका सरजू शर्मा, शिक्षक टेकराम यादव, शिक्षक राजय प्रधान, शिक्षक हलधर पटेल, शिक्षक परशुराम सिदार एवं शिक्षिकाएं भी शामिल रहे।
- ऑल इंडिया आदिवासी कांग्रेस में रायगढ़ से चक्रधर सिदार बने जिला उपाध्यक्ष, संगठन ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी - July 30, 2026
- भाजपा मंडल मुकड़ेगा ने श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाई संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज की 650वीं जयंती - July 30, 2026
- ग्राम कमरगा (सराईपारा) में भक्ति और उल्लास के साथ निकली भगवान जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा, जयघोष से गूंजा पूरा गांव - July 28, 2026
