Corona Case Latest Update देश में भले ही एब कोविड19 के मामलों में कमी आने लगी हो, लेकिन कई राज्यों में अभी भी कोरोना के रोजाना नए केस सामने आ रहे हैं। बात करें मध्यप्रदेश की तो यहां कोरोना संक्रमण के मामलों में फिर वृद्धि होने लगी है। अभी तक कोविड 19 के कुल मामले 277 लामने आए हैं जिनमें अभी कुल 82 एक्टिव केस है। 190 मरीज स्वस्थ हुए है और अबतक 5 मौतें हुई है। वहीं, देश में जनवरी 2025 से कोरोना के नए वैरिएंट से अब तक 127 मौतें हुई हैं।
मध्यप्रदेश में 82 एक्टिव केस
प्रदेश में कोरोना संक्रमण से 82 लोग फिलहाल सक्रिय रूप से संक्रमित हैं, जबकि 190 मरीज ठीक होकर घर लौट चुके हैं। वहीं, 5 लोगों की कोरोना से मौत हो चुकी है। ग्वालियर में भी कोरोना से पहली मौत हुई है। जेएएच अस्पताल में कोरोना से महिला ने अपनी जान गंवा दी। महिला को एक दिन पहले भिंड से ग्वालियर रेफर किया गया था। बता दें कि, 5 दिन पहले महिला की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। ग्वालियर में बीते 22 दिन में कोरोना के 70 मरीज सामने आए हैं, जिनमें 26 डॉक्टर कोरोना पॉजिटिव पाए गए। वहीं, अब एक्टिव केसों की संख्या 19 पहुंच गई है, और एक की मौत हुई है
भारत में कोरोना के मामले
Corona Case Latest Updateदेश में बीते 12 दिन में 3000 से ज्यादा एक्टिव केस कम हुए हैं। 12 जून को देशभर में 7131 एक्टिव केस थे, जिनकी संख्या घटकर अब 4089 पहुंच गई है। वहीं, बीते 24 घंटे में केवल 7 नए मामले सामने आए हैं और 336 मरीज ठीक हुए हैं।
- ऑल इंडिया आदिवासी कांग्रेस में रायगढ़ से चक्रधर सिदार बने जिला उपाध्यक्ष, संगठन ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी - July 30, 2026
- भाजपा मंडल मुकड़ेगा ने श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाई संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज की 650वीं जयंती - July 30, 2026
- ग्राम कमरगा (सराईपारा) में भक्ति और उल्लास के साथ निकली भगवान जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा, जयघोष से गूंजा पूरा गांव - July 28, 2026
