योगेश कुमार चौहान की रिपोर्ट
लैलूंगा। लैलूंगा विधानसभा के पूर्व विधायक चक्रधर सिंह सिदार के छोटे भाई पिछले चार दिनों से लापता है। थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है, लेकिन अभी तक उनका कहीं कोई पता नहीं चला है। मामला लैलूंगा थाना क्षेत्र की है।
जानकारी के मुताबिक, ग्राम कटकलिया निवासी जयपाल सिंह सिदार (43) लैलूंगा के पूर्व विधायक चक्रधर सिंह सिदार का सबसे छोटा भाई है। वो पाकरगांव का ग्राम सचिव है। जो पिछले चार दिनों से लापता है। बताया जा रहा है कि, जयपाल हर दिन की तरह सोमवार की सुबह करीब 7 बजे अपने छोटे बेटे को आत्मानंद स्कूल लैलूंगा छोडऩे के लिए कार से निकला था। इसके बाद बच्चे को स्कूल छोडक़र वापस नहीं लौटे। सुबह से रात होने पर परिजनों को भी उसकी चिंता सताने लगी। आसपास और परिचितों के यहां खोजबीन शुरू कर दी, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला। ऐसे में अगले दिन जयपाल के परिजन थाने पहुंचकर मामले की जानकारी दी। पुलिस ने मामले में गुम इंसान दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
खोजबीन के बाद भी नहीं चला पता जयपाल सिदार के बड़े भाई ऋषि ने बताया कि, 8 भाईयों में सबसे छोटा है और उसके दो बच्चे हैं। जयपाल अपने बेटे को स्कूल छोड़ते समय ये बोला कि छुट्टी के बाद उसके दोस्त के घर चले जाए, लेने आने में देरी होगी। इसके बाद बच्चे को स्कूल छोड़ा, फिर घर नहीं लौटा। उसकी खोजबीन की जा रही है।
परिवार को दोहरी समस्या का सामना करना पड़ रहा है एक ओर उनकी माता जी का स्वर्गवास से परिवार शोकाकुल है वहीं अपनी भाई की गुमशुदगी से स्तब्ध हैं। फिलहाल उनकी खोजबीन पुलिस के द्वारा गंभीर रूप से की जा रही है।
- भारी बारिश का असर: छत्तीसगढ़ के सभी स्कूल आज बंद, CM साय ने दिए निर्देश - September 26, 2026
- भालूमार संकुल में प्रतिभाओं का संगम, ड्राइंग-भाषण प्रतियोगिता में बच्चों ने मचाई धूम - September 25, 2026
- गोमती साय को गुजरात भाजपा की सह-प्रभारी की जिम्मेदारी - September 24, 2026
