लैलूंगा। स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर “हर घर तिरंगा” अभियान के तहत मंगलवार को ग्राम कोड़ासियां देशभक्ति की लहर में डूब गया। बांदू बाजार से शुरू हुई भव्य तिरंगा यात्रा मुख्य बस्ती होते हुए शासकीय हाई स्कूल कोड़ासियां तक पहुँची, जहाँ जनसैलाब ने एक स्वर में भारत माता की जयकार गूँजाई।
इस ऐतिहासिक आयोजन का नेतृत्व पूर्व मंत्री एवं तिरंगा यात्रा जिला प्रभारी सत्यानंद राठिया के मार्गदर्शन में हुआ। कार्यक्रम में जिला पंचायत उपाध्यक्ष दीपक सिदार, जिला पंचायत सदस्य शांता भगत, मण्डल अध्यक्ष राजपुर रमेश कुमार होता, पूर्व मण्डल अध्यक्ष पारेश्वर प्रधान, पूर्व महामंत्री भास्कर बेहरा, महामंत्री गौरी शंकर पटेल, मंत्री राजपुर मण्डल गोपी यादव, जनपद सदस्य हेमसागर नाग, मंडी प्रबंधक त्रिलोचन बेहरा, सरपंच चैतमति पैंकरा, सचिव जयलाल पटेल, उपसरपंच जितेंद्र बेहरा, सहित अनेक जनप्रतिनिधि, भाजपा कार्यकर्ता, गणमान्य नागरिक एवं भारी संख्या में स्कूली छात्र-छात्राएं शामिल हुए।
दीपक सिदार ने मंच से सभी से अपने घर पर तिरंगा फहराने का संकल्प लेने का आह्वान किया और शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कोड़ासियां में नवीन शौचालय निर्माण की घोषणा कर उपस्थित जनता की वाहवाही लूटी। वहीं, सत्यानंद राठिया ने इस आंदोलन को जन-जन तक पहुँचाने और हर घर पर तिरंगा लहराने का आग्रह किया।
देशभक्ति के नारों, हाथों में लहराते तिरंगों और जोशीले युवाओं के साथ कोड़ासियां की सड़कों पर आज़ादी का जश्न इतिहास रच गया।
- मां रामचंडी दिवस की भव्य शोभा यात्रा – बहामा से लमडांड तक निकलेगी ऐतिहासिक भक्ति एवं आस्था का महासंगम - April 1, 2026
- एसआई निरज पटेल की घर वापसी पर लिबरा में उमड़ा जनसैलाब, ऐतिहासिक स्वागत लिबरा में एसआई निरज पटेल का भव्य स्वागत, कर्मा पार्टी की धुनों से गूंजा गांव - April 1, 2026
- रायगढ़ में “नवा तरिया, आय के जरिया” अभियान की शुरुआत, जल संरक्षण के साथ महिलाओं को मिलेगा रोजगार - March 31, 2026

