लैलूंगा/ 13 अगस्त 2025 को भारत की स्वतंत्रता की 79 वें वर्षगांठ के पूर्व ” हर घर तिरंगा” घर घर तिरंगा के तहत बुधवार को लैलूंगा के तीनों मंडलों के अध्यक्षता में विशाल तिरंगा रैली निकाली गई। जिसमें मुकडेगा मंडल, राजपुर मंडल और लैलूंगा भाजपा मंडल के कार्यकर्ता रैली निकालकर लैलूंगा में विशाल जन सैलाब के बीच भव्य तिरंगा यात्रा में देशभक्ति,पर्यावरण, जल संरक्षण, एवम् स्वच्छता के प्रति जनमानस में जागरूकता लाने के लिए प्रेरित किया गया । जहां जनसैलाब ने एक स्वर में भारत माता की जयकार गूंज गई।
इस ऐतिहासिक तिरंगा यात्रा में हर घर तिरंगा के नेतृत्व पूर्व मंत्री सत्यानंद राठिया के मार्गदर्शन में हुआ। कार्यक्रम में जिला पंचायत उपाध्यक्ष दीपक सिदार, लैलूंगा मंडल अध्यक्ष मनोज सतपथी, राजपुर मंडल अध्यक्ष रमेश कुमार होता, मुकडेगा मंडल अध्यक्ष संजय पटेल, बीडीसी मनोज अग्रवाल, तथा वरिष्ठ पधाधिकारी एवम् कार्यकर्ता रैली में सम्मिलित हुए।
- भारी बारिश का असर: छत्तीसगढ़ के सभी स्कूल आज बंद, CM साय ने दिए निर्देश - September 26, 2026
- भालूमार संकुल में प्रतिभाओं का संगम, ड्राइंग-भाषण प्रतियोगिता में बच्चों ने मचाई धूम - September 25, 2026
- गोमती साय को गुजरात भाजपा की सह-प्रभारी की जिम्मेदारी - September 24, 2026

