लैलूंगा। ग्राम कराडेगा, पोस्ट टुरटुरा थाना लैलूंगा, जिला रायगढ़ (छत्तीसगढ़) निवासी कन्हई यादव (उम्र लगभग 35 वर्ष) बीते कई महीनों से लापता है।
परिजनों के अनुसार, कन्हई यादव 25 अक्टूबर 2025 को घर से बिना बताए निकले थे और जाते समय इतना कहा था कि “मैं बाद में कॉल करूंगा।” लेकिन छह–सात माह बीत जाने के बाद भी न तो उन्होंने किसी को फोन किया और न ही घर लौटे।
ग्रामीणों ने भी बताया कि परिवार ने काफ़ी दिनों तक उनके फोन का इंतजार किया, पर संपर्क न होने पर अंततः उनकी पत्नी अंदनी यादव ने थाना लैलूंगा में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने मामले को गुम इंसान क्रमांक 60/25 में दर्ज किया है।
बताया जाता है कि कन्हई यादव पूर्व में पुंजीपथरा स्थित तिरुपति बालाजी कंपनी में गार्ड के रूप में कार्यरत थे।
पत्नी और लैलूंगा पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि यदि किसी को भी कन्हई यादव के संबंध में कोई जानकारी मिलती है तो नीचे दिए गए संपर्क नंबरों पर सूचित करें—
📞 9303487051
📞 9977849180
- भारी बारिश का असर: छत्तीसगढ़ के सभी स्कूल आज बंद, CM साय ने दिए निर्देश - September 26, 2026
- भालूमार संकुल में प्रतिभाओं का संगम, ड्राइंग-भाषण प्रतियोगिता में बच्चों ने मचाई धूम - September 25, 2026
- गोमती साय को गुजरात भाजपा की सह-प्रभारी की जिम्मेदारी - September 24, 2026

