तमनार। थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत पेलमा में शनिवार शाम करंट की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, पेलमा के किसान मनोहर नायक ने जंगली जानवर से फसल को बचाने के लिए अपने खेत के चारों ओर बिजली के तार के बिछाया था । इसी दौरान गांव का ही युवक मनोज पटेल (28 वर्ष), पिता गोपाल पटेल शाम 6 बजे के आसपास अपने काम से लौटते समय खेत के पास शौच के लिए गया
अंधेरा होने के कारण वह बिजली करंट से प्रवाहित तार की चपेट में आ गया। घटना में मनोज गंभीर रूप से झुलस गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना पर तमनार पुलिस मौके पर पहुंची और खेत में बिछाए गए बिजली के तार को जब्त कर लिया।
संदेह के आधार पर किसान मनोहर नायक को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है।तमनार पुलिस ने परिजनों की सूचना पर मर्ग कायम कर शव पंचनामा की कार्रवाई पूरी कर दी है और मामले की आगे की जांच जारी है।
- भाजपा मंडल मुकड़ेगा ने श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाई संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज की 650वीं जयंती - July 30, 2026
- ग्राम कमरगा (सराईपारा) में भक्ति और उल्लास के साथ निकली भगवान जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा, जयघोष से गूंजा पूरा गांव - July 28, 2026
- सरस्वती साइकिल योजना से छात्राओं के सपनों को मिले पंख, हायर सेकेंडरी स्कूल नारायणपुर में साइकिल वितरण समारोह संपन्न - July 28, 2026

