बकरी चराने गए दो युवक और तीन बकरी कि मौके पर हुई मौत , गांव मे मची सनसनी
छाल थाना क्षेत्र से दिल दहला देने वाली दर्दनाक घटना सामने आई है जिसमे आकाशिया बिजली कि चपेट मे आने से 2 व्यक्ति और 3 बकरी कि मौत हो गई है प्राप्त जानकारी अनुसार 30 सितम्बर 25 को छाल थाना क्षेत्र के ग्राम गंजाई पाली के दो युवक आकाश किंडो पिता सुकलाल उराव उम्र 19 वर्ष और लिबुन करकेट्टा पिता बोदो उम्र 19 वर्ष गॉव के पास ठाकुरदेव डीपा के पास बकरी चरा रहे थे।
उसी समय मौसम ने करवट बदली और अचानक तेज गर्जाना के साथ बारिश होने लगी. बारिश से बचने के लिए दोनों युवक महुवा पेड़ के निचे खड़े हो गए। दोपहर के लगभग 3 बजे के आसपास बहुत तेज बहुत तेज आकाशिय बिजली उन पर गिरी और दोनों युवक कि मौके पर मौत हो गई है साथ मे जंगल मे चर रहे तीन बकरियों कि भी मौत हो गई है। ग्रामीणों के बताये अनुसार प्रथम दृटिया दोनों युवक कि मौत आकाशिय बिजली लगाने से होने कि अंदेशा जताया जा रहा है। ग्रामीणों के बताये अनुसार शव को पोस्टमार्टम के लिए हॉस्पिटल ले जाया गया है। फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर जाँच मे जुट गई है। पुलिस कि जाँच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों का खुलासा होगा।
- भारी बारिश का असर: छत्तीसगढ़ के सभी स्कूल आज बंद, CM साय ने दिए निर्देश - September 26, 2026
- भालूमार संकुल में प्रतिभाओं का संगम, ड्राइंग-भाषण प्रतियोगिता में बच्चों ने मचाई धूम - September 25, 2026
- गोमती साय को गुजरात भाजपा की सह-प्रभारी की जिम्मेदारी - September 24, 2026
