लैलूंगा जनपद पंचायत क्षेत्र के लोगों के लिए यह एक ऐतिहासिक दिन साबित हुआ है। क्षेत्र क्रमांक 25 की बीडीसी सदस्य एवं जनपद पंचायत लैलूंगा की सभापति कल्पना भोय और सरपंच घुराई सिदार की अगुवाई में कटंगपारा, सालिहापारा, सुबरा और खारून नदी पर पुल निर्माण की कई वर्षों से लंबित मांग आखिरकार मुख्यमंत्री के संज्ञान में लाई गई, जिस पर शीघ्र कार्यवाही का आश्वासन प्राप्त हुआ।
स्थानीय लोगों ने बताया कि इस पुल के अभाव में करीब 15 पंचायतों के हजारों ग्रामीणों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ता था। बरसात के मौसम में स्थिति और भी गंभीर हो जाती थी, जिससे बच्चों की पढ़ाई, किसानों की फसल परिवहन और मरीजों की आवाजाही बुरी तरह प्रभावित होती थी।
इस जनसमस्या को लेकर सभापति कल्पना भोय ने 15/03/25 को सीएम कैम्प, बगिया (जशपुर) में पहुँचकर मुख्यमंत्री के समक्ष ग्रामीणों की आवाज बुलंद की। उनके साथ सुबरा पंचायत की सरपंच श्रीमती घूरई गुलाब सिदार, पंच लीलावती डुलामाणि चक्रवर्ती, गंगावती गौतम चौहान, एवं सामाजिक कार्यकर्ता दुलामाणि पटेल, डुलामाणि चक्रवर्ती, गौतम चौहान, अनीमा कुजूर, जेम्स केरकेट्टा सहित कई कार्यकर्त्ता उपस्थित रहे।
सभी ने मिलकर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को क्षेत्र की गंभीर समस्या से अवगत कराया। मुख्यमंत्री ने पूरे धैर्य से ग्रामीणों की बातें सुनीं और शीघ्र पुल निर्माण की दिशा में पहल का आश्वासन दिया।
इस पुल का निर्माण लगभग 3 करोड़ 69 लाख रुपये की लागत से स्वीकृत हुआ है। यह क्षेत्रवासियों के लिए एक बड़ी सौगात है। ग्रामीणों और जनप्रतिनिधियों ने इसके लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया।
ग्रामीणों में इस निर्णय को लेकर हर्ष और उत्साह की लहर दौड़ गई है। उनका कहना है कि पुल बनने से न केवल आवागमन सुगम होगा बल्कि व्यापार, शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं में भी व्यापक सुधार आएगा।
- भारी बारिश का असर: छत्तीसगढ़ के सभी स्कूल आज बंद, CM साय ने दिए निर्देश - September 26, 2026
- भालूमार संकुल में प्रतिभाओं का संगम, ड्राइंग-भाषण प्रतियोगिता में बच्चों ने मचाई धूम - September 25, 2026
- गोमती साय को गुजरात भाजपा की सह-प्रभारी की जिम्मेदारी - September 24, 2026

