विशेष संवाददाता – योगेश चौहान की रिपोर्ट
लैलूंगा। आज दिनांक 14 अप्रैल को उरांव समाज भवन लैलूंगा में उरांव समाज द्वारा संविधान निर्माता भारतरत्न डॉ.भीमराव अम्बेडकर जी की जयंती मनाई गई इस अवसर पर समाज के प्रमुख पनतराम भगत जी ने बाबा साहब के जीवन पर प्रकाश डालते हुए देश समाज के लिए अपने निजी हित को त्याग कर संघर्ष करने का आह्वान किया । इस अवसर पर उरांव समाज को देश के नवनिर्माण में योगदान देने के लिए नवीन कार्यकारणी की घोषणा की गई ।जिसमें उरांव समाज के अध्यक्ष के रूप में पूर्व बी ई ओ पूर्व प्राचार्य पियर साय भगत जी को अध्यक्ष बनाया गया। शासकीय कर्मचारियों के अध्यक्ष के रूप में लाल साय भगत को अध्यक्ष बनाया गया। एवं आनेवाले समय में सबकी सलाह से कार्यकारिणी का विस्तार किया जाएगा। समाज के सभी लोगों ने नवनियुक्त अध्यक्ष को बधाई देकर समाज के लिए कार्य करने की शुभकामनाएं दी ,इस अवसर पर 18 गढ़ के पूर्व सभापति पनतराम भगत सम्पत भगत ,भक्तुराम भगत दुखसिंह भगत ,सियाराम भगत , पालू राम भगत,बालक राम भगत ,दासी लाल भगत,लालसाय भगत , जीरलाल भगत,विलोचन भगत,यशपाल भगत , मोबिल भगत ,मोहन तिर्की ,श्याम लाल भगत ,अजय भगत ,शिली भगत , रीना भगत,माहेश्वरी भगत,सरोज भगत,राजकुमारी देवमती भगत ,भगत,शिव प्रकाश भगत ,सुनील भगत, श्याम भगत, सुशील भगत,निर्मल भगत,नंबर साय भगत,राजकुमार भगत,रजनी भगत, सुरेश भगत,आदि समाज के प्रमुख लोग उपस्थित रहे ।इस बात की जानकारी उरांव समाज के सचिव शिक्षक अर्जुन भगत के द्वारा दिया गया।
- ऑल इंडिया आदिवासी कांग्रेस में रायगढ़ से चक्रधर सिदार बने जिला उपाध्यक्ष, संगठन ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी - July 30, 2026
- भाजपा मंडल मुकड़ेगा ने श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाई संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज की 650वीं जयंती - July 30, 2026
- ग्राम कमरगा (सराईपारा) में भक्ति और उल्लास के साथ निकली भगवान जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा, जयघोष से गूंजा पूरा गांव - July 28, 2026
