रायपुर: छत्तीसगढ़ के सुपरस्टार गायक, संगीतकार और अभिनेता नितिन दुबे को सीजी फ़िल्म इंडस्ट्री और संगीत जगत में उनके 3 दशक से भी ज़्यादा दीर्घकालिक सेवाओं के लिए और छत्तीसगढ़ का मान सम्मान देश दुनिया में बढाने के लिए “छत्तीसगढ़ गौरव रत्न सम्मान 2025” से सम्मानित किया गया है। 15 अप्रैल को जिला जांजगीर चाँपा में जांजगीर पुलिस और इशिका लाइफ फाउंडेशन के द्वारा आयोजित इस सम्मान समारोह में नितिन दुबे को यह एवार्ड दिया गया। बहुमुखी प्रतिभा के धनी सिंगर नितिन दुबे ने छत्तीसगढ़ का नाम देश दुनिया मे रौशन किया है वो देश के अलग अलग राज्यों में अब तक 2500 से ज़्यादा स्टेज शो कर चुके हैं और सैकड़ों सुपरहिट छत्तीसगढ़ी गीत गा चुके हैं। वो यूट्यूब पर छत्तीसगढ़ के सबसे ज़्यादा सब्सक्राइबर वाले छत्तीसगढ़ी गायक हैं और पहले छत्तीसगढ़ी गायक हैं जिन्होंने यूट्यूब अमेरिका से गोल्डन प्ले बटन एवार्ड प्राप्त किया।उनके यूट्यूब चैनल नितिन दुबे ऑफिशियल पर लगभग 11 लाख सब्सक्राइबर और 470 मिलियन व्यूवरशिप है।
राष्ट्रीय स्तर के कई संगीत महोत्सव में प्रस्तुतियां दे चुके हैं
3 जुलाई 1981 को जन्मे छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में नितिन दुबे 1988 से महज 7 साल की उम्र से लाइव प्रस्तुतियां देते आ रहे हैं और उन्होंने देश के अलग अलग राज्यों के कई राष्ट्रीय स्तर के कई संगीत महोत्सव में अपनी प्रस्तुतियां देकर छत्तीसगढ़ का मान बढ़ाया है। नितिन दुबे छत्तीसगढ़ी गीतों के अलावा हिंदी भजन संगीत की दुनिया में भी एक जाने माने नाम हैं,उनके द्वारा गाए हुए भजन एलबम मुम्बई से रिलीज़ हो चुके हैं। 2013 में उन्होंने बॉलीवुड सिंगर सुरेश वाडेकर और साधना सरगम के साथ भजन एलबम ‘साई का सजदा’ रिलीज़ किया था,इसके अलावा साँचा है एक तेरा ही दरबार माँ,चलो शिरडी धाम,भोले का जोगी,कैलाश वाले राजा,प्रथम वंदना, गौरी के लाला,गणपति गणराज,चंद्रसेनी अमरकथा जैसे कई सुपरहिट हिंदी और छत्तीसगढ़ी भजन एलबम उनके रिलीज़ हो चुके हैं।
छत्तीसगढ़ी गीतों में रायगढ़ वाला राजा,हाय मोर चाँदनी,चँदा रे, हाय रे मोर कोचईपान, का तैं रूप निखारे चंदैनी,गोंदा तोला रे,गुलमोहर,हाय रे मोर नीलपरी,हाय रे मोर मुनगाकाड़ी,चाँदनी 2,बर्बाद कर देहे मोला,बर्बाद 2,तोर बारात,दिल दे दे दुरुगवाली जैसे कई सुपरहिट गीत नितिन दुबे दे चुके हैं। नितिन दुबे छत्तीसगढ़ के एक वर्सेटाइल गायक,संगीतकार और अभिनेता है जिन्होंने अपने गीतों में गायन,संगीत और एक्टिंग तीनो विधा में कई सुपरहिट गीत दिया है।
कई सम्मान से सम्मानित हो चुके हैं नितिन दुबे
नितिन दुबे को कला के क्षेत्र में कई सम्मान मिल चुके हैं। छत्तीसगढ़ी गीतों के अलावा भजन के क्षेत्र में भी नितिन दुबे को सम्मानित किया जा चुका है,उन्हें मिले कुछ बड़े एवार्ड की लिस्ट –
- 1-माटी रत्न – 2008
- 2- कला अनमोल रत्न – 2009
- 3- साईं आराधना सम्मान -2017
- 4- छत्तीसगढ़ मेलोडी किंग – 2022
- 5-साईं श्री सम्मान – 2023
- 6- केलो धरोहर सम्मान- 2023
- 7-बेस्ट प्ले बैक सिंगर – 2023
- 8-छत्तीसगढ़ रत्न – 2023
- 9- छत्तीसगढ़ गौरव सम्मान-2024
- 10- छत्तीसगढ़ गौरव रत्न सम्मान – 2025
- भाजपा मंडल मुकड़ेगा ने श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाई संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज की 650वीं जयंती - July 30, 2026
- ग्राम कमरगा (सराईपारा) में भक्ति और उल्लास के साथ निकली भगवान जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा, जयघोष से गूंजा पूरा गांव - July 28, 2026
- सरस्वती साइकिल योजना से छात्राओं के सपनों को मिले पंख, हायर सेकेंडरी स्कूल नारायणपुर में साइकिल वितरण समारोह संपन्न - July 28, 2026
