योगेश चौहान की रिपोर्ट
रायगढ़, 17 अप्रैल 2025/ कलेक्टर श्री कार्तिकेया गोयल ने कलेक्टोरेट परिसर से महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा पोषण पखवाड़ा अंतर्गत तैयार पोषण रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह रथ आगामी 22 अप्रैल तक जिले के विभिन्न परियोजना में जाकर लोगों को पोषण संबंधी जानकारी प्रदान करते हुए लोगों को जागरूक करेगा। इस अवसर पर सीईओ जिला पंचायत श्री जितेन्द्र यादव भी उपस्थित रहे।
जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास श्री एल.आर.कच्छप ने जानकारी देते हुए बताया कि पोषण पखवाड़ा अंतर्गत जीवन के प्रथम 1 हजार दिवस पर विशेष ध्यान देने, पोषण ट्रैकर में उपलब्ध बेनिफिशरी मॉड्यूल का व्यापक प्रचार-प्रसार, कुपोषण प्रबंधन तथा बच्चों के मोटापे की समस्या को रोकने हेतु खानपान एवं व्यवहार में परिवर्तन लाने जैसी विभिन्न गतिविधियां संचालित की जा रही है।
जिसके व्यापक जन जागरूकता हेतु पोषण पखवाड़ा अंतर्गत पोषण रथ को रवाना किया गया है। पोषण रथ के लिए रूट का निर्धारण भी किया गया है। जिसके तहत 18 अप्रैल को घरघोड़ा, खरसिया, तमनार एवं रायगढ़ ग्रामीण, 19 अप्रैल को कापू एवं लैलूंगा परियोजना में पोषण रथ लोगों को जागरूक करेगा।
- ऑल इंडिया आदिवासी कांग्रेस में रायगढ़ से चक्रधर सिदार बने जिला उपाध्यक्ष, संगठन ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी - July 30, 2026
- भाजपा मंडल मुकड़ेगा ने श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाई संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज की 650वीं जयंती - July 30, 2026
- ग्राम कमरगा (सराईपारा) में भक्ति और उल्लास के साथ निकली भगवान जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा, जयघोष से गूंजा पूरा गांव - July 28, 2026
