रायपुर…साइबर ठगी की जड़ों पर वार करते हुए रायपुर रेंज पुलिस ने ऑपरेशन साइबर शील्ड के तहत फर्जी सिम कार्ड के जरिए साइबर अपराध को अंजाम देने वाले नेटवर्क का भंडाफोड़ किया है। इस कार्रवाई में पुलिस ने मध्यप्रदेश से एक ऐसे आरोपी को गिरफ्तार किया है, जिसके द्वारा बेचे गए सिम कार्ड देशभर में अलग-अलग तरह की साइबर ठगी में इस्तेमाल किए जा रहे थे।
थाना सिविल लाइन रायपुर में दर्ज अपराध क्रमांक 290/25 के तहत जांच में सामने आया कि छत्तीसगढ़ सहित अन्य राज्यों के पीड़ितों से 18.52 लाख रुपये की साइबर धोखाधड़ी की गई है। इस पूरे मामले में 41 मोबाइल सिम कार्ड संलिप्त पाए गए, जिनका उपयोग म्यूल बैंक अकाउंट, टेलीग्राम रिव्यू टास्क, ऑनलाइन जॉब फ्रॉड, पहचान की चोरी, फर्जी शेयर ट्रेडिंग और सस्ते सामान का लालच देकर ठगी करने में किया गया।
पुलिस महानिरीक्षक रायपुर रेंज अमरेश मिश्रा के निर्देशन में रेंज साइबर थाना द्वारा सिम सेवा प्रदाता कंपनियों से तकनीकी जानकारी जुटाई गई। डेटा विश्लेषण, पीड़ितों और साक्षियों से पूछताछ के बाद फर्जी सिम कार्ड बेचने वाले आरोपी रामकृष्ण कुशवाहा को चिन्हित कर गिरफ्तार किया गया और न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया।
- भारी बारिश का असर: छत्तीसगढ़ के सभी स्कूल आज बंद, CM साय ने दिए निर्देश - September 26, 2026
- भालूमार संकुल में प्रतिभाओं का संगम, ड्राइंग-भाषण प्रतियोगिता में बच्चों ने मचाई धूम - September 25, 2026
- गोमती साय को गुजरात भाजपा की सह-प्रभारी की जिम्मेदारी - September 24, 2026

