लैलूंगा/नारायणपुर, 26 दिसंबर: मंडल मुकड़ेगा के ग्राम नारायणपुर में भारत रत्न एवं पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेयी जी के जन्मदिवस के अवसर पर श्रद्धापूर्वक कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर अटल जी के जीवन, विचारों एवं राष्ट्र निर्माण में उनके अमूल्य योगदान को याद करते हुए उपस्थितजन भावविभोर हो उठे।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में ज्योति भगत (अध्यक्ष, जनपद पंचायत लैलूंगा), संजय पटेल (मंडल अध्यक्ष, मुकड़ेगा),
ललित यादव (पूर्व मंडल अध्यक्ष, मुकड़ेगा), निर्मल यादव (महामंत्री), प्रफुल्ल शर्मा (जिला भाजपा युवा मोर्चा), कृष्ण कुमार यादव (उप सरपंच, ग्राम पंचायत नारायणपुर), शंकर खेस (पूर्व सरपंच), मधुसूदन यादव , भरत भोय , दुर्योधन यादव तथा महेश भगत जी (मंडी अध्यक्ष, लीबरा) उपस्थित रहे। मंडल के सभी पदाधिकारीगण एवं ग्राम के बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक इस कार्यक्रम में शामिल हुए। वक्ताओं ने अटल जी के कवि हृदय, राजनीतिक दूरदृष्टि एवं देशहित में किए गए कार्यों पर प्रकाश डालते हुए युवाओं को उनके आदर्शों पर चलने का आह्वान किया।
- भारी बारिश का असर: छत्तीसगढ़ के सभी स्कूल आज बंद, CM साय ने दिए निर्देश - September 26, 2026
- भालूमार संकुल में प्रतिभाओं का संगम, ड्राइंग-भाषण प्रतियोगिता में बच्चों ने मचाई धूम - September 25, 2026
- गोमती साय को गुजरात भाजपा की सह-प्रभारी की जिम्मेदारी - September 24, 2026
