छत्तीसगढ़ में तेजी से बढ़ते साइबर अपराधों पर लगाम कसने के लिए सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। मार्च 2024 और मार्च 2025 के राज्य बजट में घोषित 9 जिलों में साइबर पुलिस थाने खोलने की अधिसूचना नवंबर महीने में जारी कर दी गई है। पुलिस मुख्यालय (PHQ) के आदेश के बाद अब उम्मीद जताई जा रही है कि जनवरी 2026 से ये साइबर थाने पूरी तरह से काम करना शुरू कर देंगे। इससे न सिर्फ आम लोगों को राहत मिलेगी, बल्कि रेंज स्तरीय साइबर थानों पर बढ़ते मामलों का दबाव भी कम होगा।
इन जिलों में खुलेंगे नए साइबर पुलिस थाने
सरकार की अधिसूचना के मुताबिक बलौदाबाजार, धमतरी, महासमुंद, कोरबा, रायगढ़, राजनांदगांव, कबीरधाम, जांजगीर-चांपा और जशपुर में जिला स्तरीय साइबर थाने खोले जाएंगे। खास बात यह है कि रायपुर रेंज में ही चार साइबर थाने हो जाएंगे। अभी रायपुर, दुर्ग, बिलासपुर, सरगुजा और बस्तर संभाग में केवल रेंज स्तर के साइबर थाने संचालित हो रहे हैं।
रेंज थानों पर घटेगा दबाव, बेहतर जांच की उम्मीद
फिलहाल रेंज साइबर थाने सीमित संसाधनों और बिना स्थायी स्वीकृत पदों के काम कर रहे हैं। आईजी को अन्य जिलों से डीएसपी, निरीक्षक और स्टाफ तैनात करना पड़ता है, जिससे तकनीकी और प्रशासनिक दिक्कतें आती हैं। जिलों में साइबर थाने खुलने से मामलों की जांच स्थानीय स्तर पर तेज होगी और पीड़ितों को भी त्वरित न्याय मिलने की संभावना बढ़ेगी।
- भारी बारिश का असर: छत्तीसगढ़ के सभी स्कूल आज बंद, CM साय ने दिए निर्देश - September 26, 2026
- भालूमार संकुल में प्रतिभाओं का संगम, ड्राइंग-भाषण प्रतियोगिता में बच्चों ने मचाई धूम - September 25, 2026
- गोमती साय को गुजरात भाजपा की सह-प्रभारी की जिम्मेदारी - September 24, 2026
