छत्तीसगढ़ में इन दिनों कड़ाके की ठंड पड़ रही है. वहीं मौसम विभाग ने उत्तर और मध्य छत्तीसगढ़ के जिलों में अगले 24 घंटों तक एक-दो स्थानों पर शीत लहर चलने की संभावना जताई है. ठंडी हवाओं और गिरते तापमान के कारण सुबह-शाम ठिठुरन बढ़ गई है. हालांकि मौसम विभाग के अनुसार अगले 5 दिनों में न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हो सकती है, जिससे ठंड से थोड़ी राहत मिलने की उम्मीद है.
छत्तीसगढ़ के कई जिलों में शीतलहर का अलर्ट
मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटों तक उत्तर और मध्य छत्तीसगढ़ के कुछ इलाकों में शीत लहर का असर देखने को मिल सकता है. खासकर सुबह और रात के समय ठंडी हवाएं लोगों को सतर्क रहने का संकेत दे रही हैं.
अंबिकापुर में 4.8°C पहुंचा पारा
प्रदेश में बीते 24 घंटों के दौरान सर्वाधिक अधिकतम तापमान 29.4°C जगदलपुर में दर्ज किया गया, जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान 04.8°C अंबिकापुर में रिकॉर्ड किया गया. इससे साफ है कि उत्तर छत्तीसगढ़ में ठंड का असर ज्यादा बना हुआ है.
आज कैसा रहेगा रायपुर का मौसम?
राजधानी रायपुर में 30 दिसंबर को कुहासा छाए रहने की संभावना है. अधिकतम तापमान: लगभग 27°C और न्यूनतम तापमान: लगभग 12°C रहने की संभावना है. ठंड और कुहासे को देखते हुए वाहन चालकों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है.
- ऑल इंडिया आदिवासी कांग्रेस में रायगढ़ से चक्रधर सिदार बने जिला उपाध्यक्ष, संगठन ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी - July 30, 2026
- भाजपा मंडल मुकड़ेगा ने श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाई संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज की 650वीं जयंती - July 30, 2026
- ग्राम कमरगा (सराईपारा) में भक्ति और उल्लास के साथ निकली भगवान जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा, जयघोष से गूंजा पूरा गांव - July 28, 2026
