Happy new year 2026 नए साल से पहले प्रेमानंद महाराज ने बताया कि लोगों को कौन-कौन से नियम लेने चाहिए. उनके अनुसार, अगर लोग नए साल पर लोग शराब, मांस और पाप छोड़कर भक्ति, परोपकार और अच्छे कर्म अपनाते हैं तो उनका आने वाला वर्ष सुख-समृद्धि से भरा होगा
नए साल की शुरुआत से पहले ही लाखों लोग देश के अलग-अलग कोनों में स्थित धार्मिक स्थलों और मंदिरों में पहुंच रहे हैं. इस अवसर पर कुछ भक्त वृंदावन के मशहूर धर्मगुरु प्रेमानंद महाराज के पास भी पहुंचे, जहां वे नए साल से जुड़े अपने सवाल पूछ रहे हैं.
ऐसी ही एक भक्त ने महाराज से पूछा, ‘महाराज जी, आने वाले नव वर्ष में हमें कौन-कौन से नियम अपनाने चाहिए?’ इस सवाल का जवाब देते हुए प्रेमानंद महाराज ने सभी को याद दिलाया कि नया साल सिर्फ उत्सव मनाने या पार्टी करने का समय नहीं है, बल्कि ये अपने जीवन को सुधारने, बुरे कर्म छोड़ने और अच्छे कर्म अपनाने का अवसर है. महाराज ने कहा कि इस नव वर्ष में पाप और बुरे आचरण को त्यागकर, भगवान की भक्ति और परोपकार पर ध्यान देना चाहिए, ताकि जीवन में सच्ची खुशहाली और सुख-शांति बनी रहे.
शराब, मांस और पाप से दूर रहें
प्रेमानंद महाराज ने साफ तौर पर जवाब देते हुए कहा कि शराब पीना, मांस खाना, हिंसा करना और व्याभिचार करने से नरक के रास्ते खुलते हैं. उनके अनुसार, कुछ लोग नए साल के उत्साह में इन चीजों का आनंद लेते हैं, लेकिन ये असली खुशी नहीं है. महाराज ने कहा, ‘हैप्पी न्यू ईयर कहकर शराब पीना और गंदे काम करना खुशी नहीं, बल्कि दुख और पाप का कारण है.’
- भारी बारिश का असर: छत्तीसगढ़ के सभी स्कूल आज बंद, CM साय ने दिए निर्देश - September 26, 2026
- भालूमार संकुल में प्रतिभाओं का संगम, ड्राइंग-भाषण प्रतियोगिता में बच्चों ने मचाई धूम - September 25, 2026
- गोमती साय को गुजरात भाजपा की सह-प्रभारी की जिम्मेदारी - September 24, 2026


