संवाददाता – योगेश चौहान की रिपोर्ट
लैलूंगा/ प्राप्त जानकारी अनुसार दिनांक 18/04/25 दिन शुक्रवार को लैलूंगा विकासखंड के ग्राम न्यू लिबरा मंडी के पास शुक्रवार रात लगभग 10 बजे एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना हो गई। जानकारी के अनुसार, यह भिड़ंत दो मोटरसाइकिलों के बीच हुई, जिनमें से एक बाइक पर लोहडापानी, करवारजोर के तीन युवक सवार थे, जबकि दूसरी बाइक पर बसंतपुर निवासी तीन युवक सवार था।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि लोहडापानी बाइक पर सवार एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं बसंतपुर निवासी बाइक सवार युवक को स्थानीय लोगों की मदद से तत्काल लैलूंगा अस्पताल पहुंचाया गया।
सूचना मिलते ही 108 एंबुलेंस मौके पर पहुंची और मृतक को लैलूंगा अस्पताल ले जाया गया। गंभीर रूप से घायल युवकों का इलाज जारी है।
पुलिस जुटी जांच में । हादसे की खबर से इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है।
- भारी बारिश का असर: छत्तीसगढ़ के सभी स्कूल आज बंद, CM साय ने दिए निर्देश - September 26, 2026
- भालूमार संकुल में प्रतिभाओं का संगम, ड्राइंग-भाषण प्रतियोगिता में बच्चों ने मचाई धूम - September 25, 2026
- गोमती साय को गुजरात भाजपा की सह-प्रभारी की जिम्मेदारी - September 24, 2026
