लैलूंगा, नारायणपुर/ छत्तीसगढ़ की लोकप्रिय पारंपरिक पर्व छेरछेरा पुनी के पावन अवसर में लोक नृत्य जैसे डांडिया, सुआ नृत्य इत्यादि का प्रचलन बढ़ जाती है, ग्रामीण स्तर में आदिवासियों के द्वारा विशेष तौर पर लोक नृत्य , कला संस्कृति को प्रदर्शित करते हैं। हर घर मोहल्ला में घूमते हुए अपने कला का प्रदर्शन करते हुए उपहार स्वरूप धान रूपए पैसे इत्यादि दिए जाते हैं।
लैलूंगा क्षेत्र के नारायणपुर में लिबरा ग्राम के सुआ नाचा पार्टी द्वारा घर – घर नगर भ्रमण करते हुए सुआ गीत के साथ नाच गान से देखने वाले दर्शक के मन उत्साहित होते हुए मंत्रमुग्ध हो गए। छेरछेरा मांगते पूरे गांव में विभिन्न गानों के माध्यम से वही प्रकिया के साथ शाम तक करते रहे। जिसमें महिलाओं के साथ पुरुषों ने सुआ नृत्य में भाग लिया।

Latest posts by SURESH GUPTA (see all)
- भारी बारिश का असर: छत्तीसगढ़ के सभी स्कूल आज बंद, CM साय ने दिए निर्देश - September 26, 2026
- भालूमार संकुल में प्रतिभाओं का संगम, ड्राइंग-भाषण प्रतियोगिता में बच्चों ने मचाई धूम - September 25, 2026
- गोमती साय को गुजरात भाजपा की सह-प्रभारी की जिम्मेदारी - September 24, 2026

