रायगढ़। पुसौर थाना क्षेत्र के ग्राम तेतला में आज दोपहर एक भीषण सड़क हादसे में पिता और उनके मासूम बेटे की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।
घटना दोपहर करीब 1 बजे की है। ग्राम तेतला हायर सेकेंडरी स्कूल के पास रायगढ़ से चंद्रपुर की ओर जा रही एक तेज रफ्तार कार ने सामने से आ रही स्कूटी को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भयानक थी कि स्कूटी सवार पिता और मासूम बच्चे ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। हादसे के बाद मौके पर लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा और पूरे इलाके में तनाव का माहौल व्याप्त हो गया।
सूचना मिलते ही पुसौर पुलिस मौके पर पहुँची। मृतक की जेब से मिले दस्तावेजों के आधार पर उनकी पहचान मिट्ठुमुड़ा निवासी रामेश्वर निषाद के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी कार चालक श्रीकांत शर्मा, जो भिलाई का रहने वाला है, उसे हिरासत में ले लिया है। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है और मामले की विस्तृत जांच शुरू कर दी गई है।
- भारी बारिश का असर: छत्तीसगढ़ के सभी स्कूल आज बंद, CM साय ने दिए निर्देश - September 26, 2026
- भालूमार संकुल में प्रतिभाओं का संगम, ड्राइंग-भाषण प्रतियोगिता में बच्चों ने मचाई धूम - September 25, 2026
- गोमती साय को गुजरात भाजपा की सह-प्रभारी की जिम्मेदारी - September 24, 2026

