लैलूंगा/ लैलूंगा क्षेत्र के ग्राम कर्राहन में श्रीमद् भागवत महापुराण सप्ताह यज्ञ भगवान बांके बिहारी
राधा रानी की कृपा से आयोजन किया जा रहा है जिसमें 24 जनवरी को भव्य कलश यात्रा निकाली गई। इस भव्य कलश यात्रा में आसपास के महिलाओं, पुरुष, बच्चे एवं बुजुर्गों शामिल हुए । शोभा यात्रा के दौरान स्थानीय कीर्तन पार्टियों द्वारा भजन गायन कर पूरे गांव में भ्रमण किया गया।
कथा का समय दोपहर 2:00 बजे से प्रभु कृपा तक जो की 24 जनवरी से लेकर 31जनवरी कथा का रसपान करने का सुअवसर प्राप्त होगा। कथा व्यास आयुष कृष्ण महराज जी के कथन अनुसार – भागवत कथा सुनने का महत्व मन की शांति, आध्यात्मिक विकास और मोक्ष की प्राप्ति है; यह जन्म-जन्मांतर के पापों का नाश करती है, नकारात्मक विचारों को दूर करती है, भक्ति और ज्ञान बढ़ाती है, तथा जीवन को सार्थक बनाकर आंतरिक सुख और समृद्धि देती है, खासकर कलयुग में यह भवसागर पार करने का सबसे सरल और प्रभावी मार्ग है, जो हमें परमेश्वर से जोड़ता है और जीवन के गहरे रहस्यों को समझने में मदद करता है।
भागवत कथा व्यास आयुष कृष्ण जी महाराज श्रीधाम वृंदावन की परम सानिध्य में कथा का भागवत भाव से देखने और श्रवण करने को मिलेगा। उनके विभिन्न प्रकार के मधुर भजन गायन से लोग आनंदित और भावविभोर हो जाते हैं।
कथा आयोजन समिति और ग्रामवासियों के द्वारा रोज कथा के बाद भंडारे की व्यवस्था की गई है जो कथा के बाद प्रसाद स्वरूप सभी भक्त प्रेमियों को प्राप्त होगा।
- भारी बारिश का असर: छत्तीसगढ़ के सभी स्कूल आज बंद, CM साय ने दिए निर्देश - September 26, 2026
- भालूमार संकुल में प्रतिभाओं का संगम, ड्राइंग-भाषण प्रतियोगिता में बच्चों ने मचाई धूम - September 25, 2026
- गोमती साय को गुजरात भाजपा की सह-प्रभारी की जिम्मेदारी - September 24, 2026



