लैलूंगा | गणतंत्र पर्व के पावन अवसर पर लैलूंगा विकासखंड के ग्राम पंचायत नारायणपुर में देशभक्ति का जबरदस्त नजारा देखने को मिला। ग्राम पंचायत परिसर में सरपंच, सचिव, पंचगण एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणों की उपस्थिति में पूरे सम्मान और गौरव के साथ तिरंगा फहराया गया। जैसे ही तिरंगा आसमान में लहराया, पूरा गांव भारत माता की जय और वंदे मातरम् के नारों से गूंज उठा।
कार्यक्रम में ग्राम पंचायत संबंधी सभी योजनाओं जैसे प्रधानमंत्री आवास के लाभार्थी और लंबित आवास के बारे में विस्तृत चर्चा किया गया और सरपंच निराली खेस उप सरपंच कृष्ण कुमार यादव और सचिव के द्वारा सामूहिक रूप से नशा मुक्ति महिला सुरक्षा और यातायात नियमों को पालन करने की बात की साथ ही जमीनी स्तर पर गंभीरता से लागू करने की शपथ ली।
गणतंत्र दिवस के शुभ अवसर पर भाजपा जिला किसान मोर्चा के अध्यक्ष श्री ललित यादव जी उपस्थित रहे उन्होंने सरकारी योजनाओं के बारे में ग्रामीणों के समक्ष विस्तार से रखा और सरकारी योजनाओं को अमल मिलने के लिए सरपंच के माध्यम से जमीनी स्तर पर लागू करने की बात की।
इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि तिरंगा हमारी आन-बान-शान का प्रतीक है और इसकी गरिमा बनाए रखना हर नागरिक का कर्तव्य है। कार्यक्रम में बच्चों, युवाओं और बुजुर्गों की सहभागिता ने माहौल को और भी उत्साहपूर्ण बना दिया। राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ, वहीं ग्रामीणों ने एकता, अखंडता और संविधान के मूल्यों पर चलने का संकल्प लिया।
नारायणपुर में आयोजित यह आयोजन सामूहिक सहभागिता और देशभक्ति की मिसाल बना, जिसने यह संदेश दिया कि गांव-गांव में राष्ट्रप्रेम आज भी उतना ही मजबूत और जीवंत है।

- भारी बारिश का असर: छत्तीसगढ़ के सभी स्कूल आज बंद, CM साय ने दिए निर्देश - September 26, 2026
- भालूमार संकुल में प्रतिभाओं का संगम, ड्राइंग-भाषण प्रतियोगिता में बच्चों ने मचाई धूम - September 25, 2026
- गोमती साय को गुजरात भाजपा की सह-प्रभारी की जिम्मेदारी - September 24, 2026
