छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर जिले से एक बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है। यहां फाइलेरिया की टैबलेट खाने से छात्रों (Ambikapur News) की तबीयत बिगड़ गई है। तबीयत बिगड़ने के बाद सभी बच्चों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। वहीं इस मामले के सामने आने के बाद हड़कंप मच गया है।
छात्रों का इलाज जारी
आपकी जानकरी के लिए बता दें कि, यह पूरा मामला लखनपुर विकासखंड के ग्राम कोसंगा का है। यहां मितानिन ने स्कूल के 39 बच्चों को फाइलेरिया की (Ambikapur News) टैबलेट खिलाई थी। टैबलेट खाने के कुछ देर बाद चार बच्चों की तबीयत अचानक बिगड़ गई। तबीयत बिगड़ने के बाद सभी छात्रों को आनन–फानन में इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
जिले में जारी है फाइलेरिया उन्मूलन अभिया
फ़िलहाल, अस्पताल में चारों छात्रों का इलाज जारी है। वहीं फाइलेरिया की टैबलेट खाने के बाद बच्चों की तबीयत बिगड़ने से स्वास्थ्य विभाग में अंबिकापुर हड़कंप मच गया है। चारों बच्चों के आलावा जिन अन्य छात्रों को दवाई खिलाई गई थी उनकी भी जांच की जा रही है। बता दें कि, फाइलेरिया उन्मूलन अभियान के तहत स्कूली बच्चों को फाइलेरिया की दवाई खिलाई जा रहे थी।
- भारी बारिश का असर: छत्तीसगढ़ के सभी स्कूल आज बंद, CM साय ने दिए निर्देश - September 26, 2026
- भालूमार संकुल में प्रतिभाओं का संगम, ड्राइंग-भाषण प्रतियोगिता में बच्चों ने मचाई धूम - September 25, 2026
- गोमती साय को गुजरात भाजपा की सह-प्रभारी की जिम्मेदारी - September 24, 2026

