नवा रायपुर/ छत्तीसगढ़ शासन के नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग द्वारा आज एक महत्वपूर्ण अधिसूचना जारी की गई है। राज्य सरकार ने ‘छत्तीसगढ़ नगर पालिका अधिनियम 1961’ की धारा 16 (1) के तहत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए नगर पंचायत तमनार (जिला-रायगढ़) के कार्यों के संचालन के लिए एक नई समिति का गठन किया है।यह समिति आगामी आदेश तक नगर पंचायत के परिषद संबंधी कार्यों का निर्वहन करेगी। इस नियुक्ति के आदेश राज्यपाल के नाम से उप-सचिव भागवत जायसवाल द्वारा जारी किए गए हैं।
समिति का विवरण:नवनियुक्त समिति में कुल 7 सदस्यों को शामिल किया गया है, जिनके नाम और पद निम्नानुसार हैं श्री अश्वनी पटनायक स्व. श्री लक्ष्मीनारायण पटनायक अध्यक्ष 2. श्री सुरेन्द्र साहू स्व. श्री देवनंदन साहू उपाध्यक्ष 3. श्री जगन्नाथ सिदार श्री सुखीलाल सिदार सदस्य 4. श्रीमती गीतांजलि पटनायक श्री सुखदेव नायक सदस्य 5. श्री हेमलाल साहू श्री अमृतलाल साहू सदस्य 6. श्री योगेश गुप्ता स्व. श्री गोविंद प्रसाद गुप्ता सदस्य 7. श्रीमती ज्योति पटेल श्री जीवन पटेल शासन के आदेश अनुसार यह नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू मानी जाएगी।
विभाग ने स्पष्ट किया है कि यह व्यवस्था आगामी आदेश तक प्रभावी रहेगी ताकि नगर पंचायत तमनार के प्रशासनिक और विकास कार्य सुचारू रूप से चलते रहें।
- भारी बारिश का असर: छत्तीसगढ़ के सभी स्कूल आज बंद, CM साय ने दिए निर्देश - September 26, 2026
- भालूमार संकुल में प्रतिभाओं का संगम, ड्राइंग-भाषण प्रतियोगिता में बच्चों ने मचाई धूम - September 25, 2026
- गोमती साय को गुजरात भाजपा की सह-प्रभारी की जिम्मेदारी - September 24, 2026

