लैलूंगा/ लैलूंगा के ग्राम होर्रोगुडा के पावन धरा में लीला पुरुषोत्तम अनंत कोटि ब्रह्मांड के नायक श्री राधाकृष्ण की असीम कृपा से संगीतमय श्रीमद् भागवत महापुराण कथा ज्ञान यज्ञ का कलश यात्रा भक्तिमय के साथ शुभारंभ हुआ। कलश यात्रा कथा स्थल से ग्राम लिबरा के जीवनदायनी नदी खारुन नदी से कलश में जलभराई की गई। अमृत जल भरकर महिलाएं पूर्ण आस्था भक्ति भरे माहौल में कतारबद्ध होकर लगभग दो से ढाई किलो मीटर की कलश की शोभायात्रा निकाली गई।
कलश यात्रा में आसपास एवं दूरदराज के महिला – पुरुष और बच्चों सहित बुजुर्गों ने बढ़चढ़ कर भाग लिया, कलश यात्रा में कीर्तन पार्टियों के द्वारा राधाकृष्ण के सुमधुर भजनों से समा बांधा एवं भगवान की कृष्ण के जयध्वनी, जयघोष से गांव गुंजायमान हुआ। कलश यात्रा के पश्चाद् कथा स्थल में समस्त कलश को स्थापित की गई। विधिवत पूजापाठ, अर्चना के साथ संगीतमय श्रीमद् भागवत महापुराण कथा सप्ताह ज्ञान यज्ञ का कथा आरम्भ की गई।
कथा व्यास श्रद्धेय लाडली रुचिता तिवारी जी के श्रीमुख से कथा का मुखारबिंद होने का अवसर प्राप्त होगा, कथा के पहले भगवान भागवत जी की जयध्वनी के साथ कथा आरंभ की गई। उन्होंने ने कहा कि – श्रीमद्भागवत कथा श्रवण करना अत्यंत पुण्यदायी है, जो व्यक्ति को पापों से मुक्ति (मोक्ष), मानसिक शांति, और शारीरिक कष्टों से राहत दिलाती है। यह भक्ति, ज्ञान, और वैराग्य प्रदान करती है, जिससे जीवन में सकारात्मक बदलाव, पारिवारिक सुख-समृद्धि, और एकाग्रता में वृद्धि होती है। यह 7 दिनों का एक पवित्र अनुष्ठान है जो आत्मा को शुद्ध करता है।
कथा समाप्ति के बाद सभी कलश यात्रियों , उपस्थित भक्तगण एवं गांव के लोगों को भंडारे दिया गया, यह श्रीमद भागवत महापुराण कथा 16 से 26 फरवरी तक चलेगा, जिसमें कथा व्यास श्रद्धेय लाडली रुचिता तिवारी जी के श्रीमुख से कथा श्रवण का रसपान कर स्वयं एवं पूरे परिवार को कृतार्थ करें।
- भारी बारिश का असर: छत्तीसगढ़ के सभी स्कूल आज बंद, CM साय ने दिए निर्देश - September 26, 2026
- भालूमार संकुल में प्रतिभाओं का संगम, ड्राइंग-भाषण प्रतियोगिता में बच्चों ने मचाई धूम - September 25, 2026
- गोमती साय को गुजरात भाजपा की सह-प्रभारी की जिम्मेदारी - September 24, 2026


