लैलूंगा:भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ एवं सक्रिय कार्यकर्ता पारेश्वर प्रधान को जिला भाजपा सहकारिता प्रकोष्ठ का जिला संयोजक बनाए जाने पर क्षेत्र में हर्ष का माहौल है। उनकी नियुक्ति पर भाजपा कार्यकर्ताओं, समर्थकों एवं शुभचिंतकों ने उन्हें बधाई देते हुए उज्ज्वल कार्यकाल की शुभकामनाएं दी हैं।
भारतीय जनता पार्टी राजपुर मंडल के पूर्व अध्यक्ष रह चुके पारेश्वर प्रधान कृषि उपज मंडी घरघोड़ा के अध्यक्ष के रूप में भी अपनी जिम्मेदारी का सफलतापूर्वक निर्वहन कर चुके हैं। सामाजिक क्षेत्र में भी वे सक्रिय भूमिका निभाते हुए वर्तमान में कोलता समाज रायगढ़ संभाग के अध्यक्ष के दायित्व का निर्वहन कर रहे हैं।
भाजपा मंडल लैलूंगा के उपाध्यक्ष उमेश अग्रवाल ने कहा कि पारेश्वर प्रधान लंबे समय से संगठन एवं समाज सेवा से जुड़े रहे हैं। उनके अनुभव और नेतृत्व से सहकारिता प्रकोष्ठ को नई दिशा मिलेगी तथा संगठन को और मजबूती प्राप्त होगी। उनकी नियुक्ति से क्षेत्र के कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है।
- भारी बारिश का असर: छत्तीसगढ़ के सभी स्कूल आज बंद, CM साय ने दिए निर्देश - September 26, 2026
- भालूमार संकुल में प्रतिभाओं का संगम, ड्राइंग-भाषण प्रतियोगिता में बच्चों ने मचाई धूम - September 25, 2026
- गोमती साय को गुजरात भाजपा की सह-प्रभारी की जिम्मेदारी - September 24, 2026

