लैलूंगा/लैलूंगा के ग्राम पिपराही के पटेलपारा में श्री अखिल कोटि ब्रह्मांड नायक अकारण करुणा वरूणालय वृंदावन युगल सरकार भगवान श्री राधा कृष्ण की असीम अनुकंपा से ग्राम पिपराही में संगीतमय श्रीमद् भागवत महापुराण सप्ताह ज्ञान यज्ञ का आयोजन किया जा रहा है।
जिसमें सभी श्रद्धालु एवं भागवत प्रेमी सपरिवार सहित पधारकर ज्ञान गंगा में गोता लगाकर स्वयं को कृतार्थ करें ।
भागवत कथा का कार्यक्रम:-
30/03/2026, दिन सोमवार,
कलश यात्रा संध्या 4:00 बजे से
31/03/2026, दिन मंगलवार
बेदी पूजन, भागवत महात्म्य कथा
1 /4/ 2026, दिन बुधवार
बाराह अवतार,सती चरित्र
2/4/ 2026, दिन गुरुवार
पूरजनोपाख्यान, प्रहलाद चरित्र
3/4/ 2026,दिन शुक्रवार
श्री राम चरित्र, श्री कृष्ण जन्मोत्सव
4/4/ 2026, दिन शनिवार
श्री कृष्णा बाल लीला, गोवर्धन धारण
5/ 4/ 2026 दिन रविवार
रास रहस्य, श्री कृष्ण रुक्मणी मंगल
06/04/2026, दिन सोमवार
श्री सुदामा चरित्र, कथा विश्राम
7/4/2026 ,दिन मंगलवार
हवन तर्पण, तुलसी वर्षा एवं चढ़ोत्तरी भंडारा।
संगीतमय श्रीमद् भागवत ज्ञान यज्ञ रोजाना दोपहर 3:00 बजे से हरि कृपा तक।
कथा व्यास – पंडित गांधी महाराज
(जैमुरा) वाले
श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान, भक्ति और वैराग्य का पवित्र संगम है, जो जीवन को सार्थकता और मानसिक शांति प्रदान करती है। सात दिवसीय इस कथा में भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं का वर्णन कर लोगों को धर्म, नैतिकता और ईश्वर के प्रति समर्पण का संदेश दिया जाता है। यह कथा पापों का नाश कर आत्मिक विकास का मार्ग प्रशस्त करती है।
भागवत कथा ग्राम पिपराही के पटेलपारा के श्री कन्हैया पटेल गुरुजी, जितेंद्र पटेल एवं उनके पिता श्री हरिशंकर पटेल के द्वारा आयोजित की जा रही है। इस भागवत कथा में शामिल होकर कथा का नित्य श्रवणपान कर पुण्य के भागीदार बने।
- भारी बारिश का असर: छत्तीसगढ़ के सभी स्कूल आज बंद, CM साय ने दिए निर्देश - September 26, 2026
- भालूमार संकुल में प्रतिभाओं का संगम, ड्राइंग-भाषण प्रतियोगिता में बच्चों ने मचाई धूम - September 25, 2026
- गोमती साय को गुजरात भाजपा की सह-प्रभारी की जिम्मेदारी - September 24, 2026

