लैलूंगा/कोलता समाज आंचलिक सभा लैलूंगा के तत्वाधान में प्रति वर्ष की भांति इस पर ऐतिहासिक एवं भव्यता के साथ चैत्र शुक्ल पक्ष पूर्णिमा, दिन गुरुवार, 2 अप्रैल 2026 के पावन अवसर पर कोलता समाज की ईष्ट देवी माता रामचंडी की भव्य शोभा यात्रा पूर्ण श्रद्धा ,आस्था तथा भक्ति के साथ निकाली जाएगी।
कार्यक्रम का शुभारंभ प्रातः 7 बजे से ग्राम बहामा में मां रामचंडी की शोभा यात्रा का आगाज़ होगा। जिसमें सामाजिक बंधुओं एवं श्रद्धालुओं के द्वारा विधिवत पूजा पाठ कर ढोल- नगाड़ों एवं कीर्तन पार्टियों के विभिन्न भक्तिमय भजनों तथा जय मां रामचंडी की जयघोष और जयकारों के साथ शोभा यात्रा आगे बढ़ेगी।
सलखिया में स्वल्पाहार
ग्राम बहामा से मां रामचंडी की शोभा यात्रा आगे बढ़ते हुए ग्राम सलखिया में उपस्थित सभी श्रद्धालुओं और कोलता समाज के सभी वर्गों जैसे महिलाएं~ पुरुष,युवक ~युवक्तियों तथा यात्रा में शामिल यात्रियों के लिए ग्राम सलखिया में स्वल्पाहार की व्यापक व्यवस्था की गई है।
श्री रणेश्वर रामचंडी मंदिर झगरपुर में पूजा अर्चना एवं भंडारा
सलखिया से स्वल्पाहार के पश्चात लैलूंगा में कतार बद्ध होकर मां रामचंडी की शोभा यात्रा आगे बढ़ते हुए श्री श्री रणेश्वर रामचंडी मंदिर झगरपुर में पहुंचेगी, वहां मंदिर में पूजा पाठ एवं महाआरती करने के बाद दोपहर को भंडारा प्राप्त होगा।
लमडांड में शोभा यात्रा का समापन
आसपास के सामाजिक बंधुओं और हजारों श्रद्धालुओं की छुटने की संभावना है। झगरपुर के रामचंडी मंदिर से होते हुए सायंकालीन लमडांड पहुंच कर रामचंडी में पूजा – अर्चना के बाद सामाजिक बुद्धिजीवियों के उद्बोधन तथा संबोधन के पश्चाद् शोभा यात्रा का समापन होगा।
कोलता समाज आंचलिक सभा लैलूंगा ने क्षेत्र के सभी श्रद्धालुओ से अपील करते हुए मां रामचंडी की भव्य शोभा यात्रा में अधिकाधिक संख्या में उपस्थित होकर कृपा प्रसाद ,आशीर्वाद तथा धर्म लाभ पा कर स्वयं एवं पूरे परिवार को कृतार्थ करें।
- मां रामचंडी दिवस की भव्य शोभा यात्रा – बहामा से लमडांड तक निकलेगी ऐतिहासिक भक्ति एवं आस्था का महासंगम - April 1, 2026
- एसआई निरज पटेल की घर वापसी पर लिबरा में उमड़ा जनसैलाब, ऐतिहासिक स्वागत लिबरा में एसआई निरज पटेल का भव्य स्वागत, कर्मा पार्टी की धुनों से गूंजा गांव - April 1, 2026
- रायगढ़ में “नवा तरिया, आय के जरिया” अभियान की शुरुआत, जल संरक्षण के साथ महिलाओं को मिलेगा रोजगार - March 31, 2026

