लैलूंगा/ कोलता समाज के ईष्ट देवी माता रामचंडी दिवस के उपलक्ष्य में कोलता समाज आंचलिक सभा लैलूंगा के सामूहिक प्रयास एवं सहयोग से भव्य शोभा यात्रा ग्राम बहामा से सामाजिक बंधुओं की भारी संख्या में हजारों भक्त – श्रद्धालुओं की उपस्थिति में विधिवत पूजा, अर्चना के पश्चात शोभा यात्रा की शुभारंभ की गई। बहामा ग्राम की पावन धरा पर माता राम चंडी की उद्घोष एवं जय ध्वनि के साथ पूरे माहौल को खुशनुमा एवं भक्तिमय की स्थिति बनी । भक्ति के रंग में डूबे, पूर्ण श्रद्धा के साथ शोभा यात्रा निकाली गई।

मां रामचंडी के शोभा यात्रा का मुख्य आकर्षण –
माता रामचंडी दिवस पर शोभा यात्रा का मुख्य आकर्षण का केंद्र गाड़ी को बेहतर पुष्पमाला एवं बैनर से सुसज्जित कर माता रामचंडी की प्रतिमा को स्थापित कर डीजे – बाजे तथा माता की भजनों से थिरकते हुए नजर आए। वहीं दूसरी ओर आकर्षक का मुख्य रोचक माता जी के स्वरूप में एक सामाजिक बंधु को तैयार कर आगे- आगे माता की अद्भुत दृश्य को देख कर श्रद्धालुओं एवं भक्तों के सहज हृदय और मन में भाव – विभोर होना स्वाभाविक है।
शोभायात्रा की आत्मीय स्वागत एवं सलखिया में स्वल्पाहार-
ग्राम बहामा से होते हुए मां रामचंडी की शोभायात्रा कोलता समाज के कार्यकर्ताओं के द्वारा बाइक इत्यादि वाहनों से सलखिया ग्राम के धरा में पहुंचते ही महिलाओं के द्वारा पुष्पमाला और आरती की थाली सजाए माता रामचंडी की पूजा कर माथा टेक कर सभी यात्रियों का आत्मीयता के साथ स्वागत किया गया, शोभा यात्रा में भाग लेने वाले सभी सामाजिक बंधुओं को जलपान एवं स्वल्पाहार दिया गया। सलखिया ग्राम के सभी लोगों में उत्साह एवं भक्ति के रंग में डूब कर माता रामचंडी की शोभा यात्रा लैलूंगा के लिए प्रस्थान हुई।

लैलूंगा में शोभायात्रा का शक्ति प्रदर्शन एवं भक्ति के लहर से डूबी नगर
लैलूंगा में शोभा यात्रा की टोली पहुंचते ही ट्रैफिक व्यवस्था को ध्यान में रखकर महिला शक्ति एवं सैकड़ों श्रद्धालुओं ने कतार बनाकर आगे मातृत्व शक्ति और पीछे पुरुषों की “जय मां रणेश्वर रामचंडी की जय” की उद्घोष से संपूर्ण नगर गूंज उठी।
भजन कीर्तन करते हुए संपूर्ण नगर में भ्रमण करते हुए देखकर लोगों ने माता रामचंडी की दर्शन किए। लोगों ने नगर में शोभायात्रा का भक्ति एवं आस्था के साथ अभिवादन स्वीकार किया।
झगरपुर श्री श्री रणेश्वर रामचंडी मंदिर प्रांगण में दोपहर की भव्य भंडारा
रामचंडी माता की शोभायात्रा लैलूंगा से होते हुए माता राम चंडी मंदिर झगरपुर के मंदिर परिसर में पुरजोर से स्वागत किया गया। जिसमें कोलता समाज आंचलिक सभा लैलूंगा के सभी सम्माननीय सामाजिक बंधुओं के द्वारा मंदिर में माता जी की पूजा, अर्चना कर महाआरती की गई। आरती के पश्चाद् माता रानी की भजनों में महिलाएं – पुरुषों और सभी वर्ग के लोगों ने भक्ति में लीन होकर ढोलक, मंजीरा के साथ नाचगान किया गया।
शोभायात्रा समाज को संगठित एकता एवं सामाजिक रूप से जोड़ने का एक महत्वपूर्ण कड़ी है, जिसमें समाज को एकरूपता और विश्वास के साथ आपसी सामाजिक नीतियों एवं संविधान को परस्पर सूचना को आदान- प्रदान कर समाज की एकता एवं अखंडता को संरक्षित करने का मुख्य प्रयास रही है।
मंदिर प्रांगण में सभी यात्रियों और श्रद्धालु, भक्तों के लिए भंडारे की व्यवस्था की गई थी। जिसमें सभी शोभायात्रियों एवं सामाजिक बंधुओ ने प्रसाद के रूप में प्राप्त की।
लमडांड रामचंडी मंदिर में पूजा, अर्चना एवं रात्रिभोज भंडारा
झगरपुर के बाद शोभायात्रा आगे बढ़ते हुए लमडांड ग्राम में माता रामचंडी के शोभा यात्रा में आने वाले सभी श्रद्धालुओं और भक्तों की हजारों की संख्या में आए भक्तजन एवं समाज के सभी सदस्यों को फूलों की वर्षा कर माता जी की दर्शन कर स्वागत किया, लमडांड ग्राम में स्थित रामचंडी मंदिर में माता की प्रतिमा को विधिवत पूजा पाठ कर स्थापित किया गया। आरती, भजन कीर्तन कर माता रामचंडी दिवस की शोभा यात्रा पूरे हर्षोल्लास एवं भक्ति भरे माहौल में उपस्थित होकर कोलता समाज आंचलिक सभा लैलूंगा के सभी सदस्यों को भंडारा प्राप्त करने के पश्चाद् सकुशल कार्यक्रम का समापन किया गया।
- परिवहन आरक्षक भर्ती परीक्षा 19 अप्रैल को, परीक्षार्थियों के लिए दिशा-निर्देश जारी, नोडल एवं सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त - April 17, 2026
- अज्ञात वाहनों की टक्कर से बिजली के 3- 4 खंभे पूरी तरह क्षतिग्रस्त, 14 दिनों से भीषण गर्मी और अंधेरे में रहने को मजबूर ग्रामीण - April 17, 2026
- रायगढ़ के वनांचलों में बिछेगा सड़कों का जाल: ₹34.47 करोड़ की 11 सड़कों का CM साय ने किया वर्चुअल शिलान्यास - April 17, 2026
