लैलूंगा, नारायणपुर/ लैलूंगा क्षेत्र के ग्राम पंचायत नारायणपुर (मुड़ापारा) के अटल चौक में अज्ञात वाहन की टक्कर से बिजली के 3- 4 खंभे क्षतिग्रस्त हो गए हैं, जिससे इलाकों में पिछले 14 दिनों से बिजली आपूर्ति ठप है। भीषण गर्मी में बिजली न होने से जनजीवन अस्त – व्यस्त है और ग्रामीणों को पीने की पानी व अन्य आवश्यक कार्यों के लिए भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
जानकारी के अनुसार दिनांक 4.4 .2026 दिन शनिवार को सुबह लगभग 6 बजे तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने सड़क किनारे लगे 3 से 4 बिजली के खभों में जोरदार टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में खंभे टूटकर जमीन पर गिर गए और तारें टूटकर बिखर गई। मुड़ापारा के अटल चौक में स्थित खभों के क्षतिग्रस्त होने से मुड़ापारा और लिबरा ग्राम को जोड़ने वाली बिजली पूरी तरह से प्रभावित, लोग अंधेरे में रहने को मजबूर है।
उक्त स्थल में मुड़ापारा और लिबरा के व्यापारिक प्रतिष्ठान है, जिससे बिजली सप्लाई बाधित होने से भीषण गर्मी से परेशानी के साथ – साथ उनके व्यावसायिक काम पूरी तरह से ठप हो गया है।
बिजली का संकट: बिजली के खभों के खंडित होने के घटना को बिजली विभाग के अधिकारियों को स्थानीय लोगों के द्वारा अवगत कराने के पश्चात भी पिछले 14 दिनों से अंधेरे एवं गर्मियों में रहने को मजबूर ग्रामीणों में खासी नाराजगी है।
गर्मी से त्रस्त ग्रामीण: अप्रैल माह की भीषण गर्मी में पंखे, कूलर और फ्रिज बंद होने से ग्रामीणों का जीना दुश्वार हो गया है। ग्रामीणों ने बताया कि बिजली न होने से पानी की भी भारी किल्लत हो गई है। क्यों कि इस जगह में चौक और मुख्य मार्ग होने के कारण राहगीरों के लिए बरगद के नीचे प्याऊ पानी की व्यवस्था रहती है , जो इस भीषण तपती गर्मी में रोड में आने – जाने के वालो के लिए पानी मिलना दूभर हो गया है।
प्रशासनिक लापरवाही: ग्रामीणों का आरोप है कि घटना की सूचना बिजली विभाग को दी जा चुकी है, लेकिन 14 दिन बीत जाने के बाद भी मरम्मत एवं नए खंभे लगाने का कार्य शुरू ही नहीं किए जाने से लोगों में आक्रोश बढ़ रहा है।
सुरक्षा का खतरा : टूटे हुए खंभे और लटकते बिजली के तार, ग्रामीण क्षेत्रों में किसी बड़ी दुर्घटना को आमंत्रण दे सकता हैं। फिलहाल देखते है कि बिजली विभाग बिजली सप्लाई को सुचारू से संचालित कितने दिनों में पूरा करती है।
- परिवहन आरक्षक भर्ती परीक्षा 19 अप्रैल को, परीक्षार्थियों के लिए दिशा-निर्देश जारी, नोडल एवं सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त - April 17, 2026
- अज्ञात वाहनों की टक्कर से बिजली के 3- 4 खंभे पूरी तरह क्षतिग्रस्त, 14 दिनों से भीषण गर्मी और अंधेरे में रहने को मजबूर ग्रामीण - April 17, 2026
- रायगढ़ के वनांचलों में बिछेगा सड़कों का जाल: ₹34.47 करोड़ की 11 सड़कों का CM साय ने किया वर्चुअल शिलान्यास - April 17, 2026




