जांजगीर-चांपा : जिले में खुद को बाबा बताकर महिला से दुष्कर्म करने वाले एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मामला पामगढ़ थाना क्षेत्र का है, जहां 11 अप्रैल 2026 को एक 42 वर्षीय महिला ने थाने में शिकायत दर्ज कराई।
पीड़िता ने बताया कि 26 मार्च को आरोपी ने शारीरिक पीड़ा दूर करने का झांसा देकर उसे नशीला पदार्थ दिया और उसके बाद तीन दिनों तक उसके साथ दुष्कर्म किया। इस दौरान आरोपी ने महिला के आपत्तिजनक फोटो और वीडियो भी बना लिए।
आरोप है कि इसके बाद आरोपी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म, इंस्टाग्राम और फेसबुक पर वीडियो वायरल करने की धमकी देकर महिला को ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। उसने महिला से दो लाख रुपये की मांग की और पैसे नहीं देने पर लगातार वीडियो वायरल करने की धमकी देता रहा।
पीड़िता की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए पामगढ़ पुलिस ने तुरंत कार्रवाई शुरू की। आरोपी खुद को कानून से ऊपर समझते हुए अक्सर कहता था कि पुलिस उसे कभी नहीं पकड़ पाएगी।
लेकिन पुलिस की तत्परता ने उसके इस घमंड को तोड़ दिया। 15 अप्रैल को पुलिस टीम रवाना हुई और महज चार दिनों के भीतर हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के एक जंगल इलाके से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया, जहां वह छिपकर रह रहा था। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को पामगढ़ लाया गया और न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।
- भारी बारिश का असर: छत्तीसगढ़ के सभी स्कूल आज बंद, CM साय ने दिए निर्देश - September 26, 2026
- भालूमार संकुल में प्रतिभाओं का संगम, ड्राइंग-भाषण प्रतियोगिता में बच्चों ने मचाई धूम - September 25, 2026
- गोमती साय को गुजरात भाजपा की सह-प्रभारी की जिम्मेदारी - September 24, 2026

