छत्तीसगढ़ के क्रिकेट प्रेमियों के लिए एक अच्छी खबर निकलकर सामने आ रही है। दरअसल, राजधानी में होने वाले रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के दो हाईवोल्टेज आईपीएल मैचों (IPL matches) लिए टिकट बुकिंग की प्रक्रिया आज से शुरू हो रही है। जो फैंस स्टेडियम में जाकर अपनी पसंदीदा टीम का मैच देखना चाहते हैं, वे अब अपने टिकट बुक कर सकते हैं।
आज और कल से कर सकते है बुकिंग
मैच की टिकटों की बुकिंग के लिए आरसीबी (RCB) की आधिकारिक ऐप और वेबसाइट का ही उपयोग करना होगा। आरसीबी vs मुंबई इंडियंस जो 10 मई को होने वाली है उसकी टिकट आप आज से बुक कर सकते है वहीं आरसीबी vs कोलकाता नाइट राइडर्स का मैच जो 13 मई को है उसकी टिकट आप कल से कर सकते है।
एम-टिकट और क्यूआर कोड का सिस्टम लागू
स्टेडियम में एंट्री को आसान बनाने के लिए पहली बार एम-टिकट और क्यूआर कोड (QR) एंट्री सिस्टम लागू किया गया है। वहीं, स्टेडियम के अंदर मिलने वाली फूड और अन्य सुविधाओं को लेकर अभी भी सस्पेंस बरकरार है। पुलिस ने भी इस संबंध में अलर्ट जारी किया है। अधिकारियों का कहना है कि टिकट बुक करते समय सोशल मीडिया या किसी अन्य अनधिकृत प्लेटफॉर्म पर मिलने वाले फर्जी लिंक से पूरी तरह बचें।
आधिकारिक वेबसाइट से ही ख़रीदे टिकट
Raipur IPL Match Ticketsअगर आप मैच का आनंद लेना चाहते हैं, तो केवल आरसीबी की आधिकारिक वेबसाइट या ऐप से ही टिकट खरीदें। किसी भी अनजान लिंक पर क्लिक करने से बचें ताकि आप धोखाधड़ी का शिकार न हों। बाकी स्टेडियम की सुविधाओं को लेकर आधिकारिक जानकारी का इंतजार करें.
- भारी बारिश का असर: छत्तीसगढ़ के सभी स्कूल आज बंद, CM साय ने दिए निर्देश - September 26, 2026
- भालूमार संकुल में प्रतिभाओं का संगम, ड्राइंग-भाषण प्रतियोगिता में बच्चों ने मचाई धूम - September 25, 2026
- गोमती साय को गुजरात भाजपा की सह-प्रभारी की जिम्मेदारी - September 24, 2026

