जशपुर/जशपुर में आज एक बड़ा सड़क हादसा होते-होते टल गया। तेज रफ्तार और अनियंत्रित कार सड़क किनारे बने डिवाइडर को तोड़ते हुए पानी से भरे नाले में जा गिरी। हादसे के वक्त कार में चार लोग सवार थे, जिन्होंने किसी तरह अपनी जान बचाई।
मिली जानकारी के अनुसार, कार सवार सभी लोग शादी समारोह में शामिल होकर कोरबा लौट रहे थे। इसी दौरान खरकट्टा गांव के पास चालक वाहन से नियंत्रण खो बैठा और कार सीधे नाले में जा गिरी।
घटना के बाद मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जुट गई। स्थानीय लोगों की मदद से कार सवारों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। फिलहाल जेसीबी मशीन की सहायता से वाहन को नाले से बाहर निकालने का प्रयास किया जा रहा है।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कार की रफ्तार काफी तेज थी, जिसके कारण चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका। घटना के बाद क्षेत्र में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
- भारी बारिश का असर: छत्तीसगढ़ के सभी स्कूल आज बंद, CM साय ने दिए निर्देश - September 26, 2026
- भालूमार संकुल में प्रतिभाओं का संगम, ड्राइंग-भाषण प्रतियोगिता में बच्चों ने मचाई धूम - September 25, 2026
- गोमती साय को गुजरात भाजपा की सह-प्रभारी की जिम्मेदारी - September 24, 2026

